फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DM strict on black marketing, said - strict action will be taken on those who seek opportunity in disaster

कालाबाजारी पर डीएम सख्त, बोले-आपदा में अवसर तलाशने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Tue, 27 Apr 2021 10:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 27 Apr 2021 10:26 PM IST
सार

  • कालाबाजारी और मेडिकल सेवाओं की ज्यादा वसूली पर निगरानी के लिए दो टीमें गठित
  • अस्पतालों, मेडिकल स्टोर, ऑक्सीजन ट्रेडर्स में ग्राहकों से वसूल किए जाने वाली धनराशि के रिकॉर्ड चेक करेंगे 

विज्ञापन
DM strict on black marketing, said - strict action will be taken on those who seek opportunity in disaster
जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना के संकट काल में कालाबाजारी और स्वास्थ्य सुविधाओं की ज्यादा कीमत वसूलने वालों पर अब प्रशासन कार्रवाई की तैयारी में है। इसके लिए पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के साथ ही आयकर विभाग के अधिकारियों की दो टीमों का गठन किया गया है। ये अस्पतालों, मेडिकल स्टोर, ऑक्सीजन ट्रेडर्स में ग्राहकों से वसूल किए जाने वाली धनराशि के रिकॉर्ड चेक करेंगे तथा इसके अनुसार भविष्य में आयकर और जीएसटी का असेसमेंट करेंगे।

विज्ञापन

दरअसल, पिछले कई दिनों से जिला प्रशासन को आपदा में अवसर तलाश कर कालाबाजारी व ओवररेटिंग करने वालों की शिकायतें मिल रही हैं। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने सभी मेडिकल सेवाओं की कीमत, कालाबाजारी के एनफोर्समेंट के लिए दो टीमें गठित की हैं। पहली बार एनफोर्समेंट में आयकर के रेवेन्यु इंटेलिजेंस के अधिकारियों को आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत पुलिस, प्रशासन और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ लगाया गया है।
विज्ञापन

इनके द्वारा जनता से फीडबैक और गुप्त सूचना भी इकट्ठी की जाएगी कि किस अस्पताल द्वारा इलाज में मनमाने पैसे वसूले जा रहे हैं। कम दिन एडमिशन पर भी ज्यादा कीमत ली जा रही है। ऑक्सीजन की क्या कीमत चार्ज की जा रही है, किस मेडिकल स्टोर पर दवा की कालाबाजारी की जा रही है। इनके लिये सक्रिय बिचौलियों की जानकारी भी ये टीमें इकट्ठा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छापेमारी का माहौल न बनाएं
जिलाधिकारी ने टीम को निर्देश दिया है कि किसी भी अस्पताल, मेडिकल स्टोर, ऑक्सीजन वेंडर आदि की शिकायतों को चेक करने के लिए जाएं तो सभी से इज्जत से पेश आएं। किसी तरह से छापेमारी का माहौल ना बनाएं। इसके लिए केवल एकाउंट्स के रिकॉर्ड, ग्राहकों से ली जाने वाली धनराशि के विवरण, सप्लाई के बिल आदि ही चेक करें।

वर्तमान कमाई के हिसाब से देखें टैक्स लाइबिलिटी
जिलाधिकारी ने बताया कि टीम को निर्देश दिया गया है कि जांच के दौरान जो प्रॉफिट मार्जिन वर्तमान में चार्ज कर रहे हैं, उसके अनुसार पूर्व वर्षों के भी असेसमेंट पुनरीक्षित करने की आवश्यकता है कि नहीं। कुछ अस्पताल या मेडिकल स्टोर की शिकायतें मिली हैं, उस केस के सारे रिकॉर्ड देखे जाएं और अनियमितता हुई है तो उन पर कार्यवाही की जाए। जब तक कोई अत्यंत आपत्तिजनक अनियमितता नहीं मिले तब तक कार्यवाही आर्थिक स्तर पर ही की जाए।

दो अस्पतालों और मेडिकल स्टोर की हुई जांच
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रवर्तन की दोनों टीमों ने मंगलवार से काम शुरू कर दिया है। दो अस्पताल तथा दो बड़ी दवा की दुकानों में उनके रिकार्ड्स चेक किए गए। एक दो दिन बाद पुन: इनके रिकॉर्ड चेक किए जाएंगे। इसके बाद असेसमेंट कर अनियमितता की जांच की जाएगी।
 

आपदा में अवसर तलाशने वालों की लगातार शिकायतें विभिन्न माध्यमों से मिल रही हैं। जनसामान्य से ज्यादा कीमत की शिकायतों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। टीम प्रतिदिन की कार्रवाई से अवगत कराएगी और उसी आधार पर दंड निर्धारित होगा। - कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed