{"_id":"5ef6f1901a12532410173286","slug":"dm-sp-reached-for-surprise-inspection-of-ghazipur-district-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जब इस जिला कारागार का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए डीएम-एसपी, जानें क्या हुआ फिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जब इस जिला कारागार का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए डीएम-एसपी, जानें क्या हुआ फिर
Sat, 27 Jun 2020 12:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 27 Jun 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य एवं एसपी डॉ ओमप्रकाश सिंह ने शनिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रत्येक बैरकों की गहनता से जांच-पड़ताल की गई। साथ ही मेस में बंदियों के लिए बन रहे भोजन की गुणवत्ता भी जांची।
विज्ञापन
बदलते मौसम और कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए कैदियों की सुरक्षा पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है। इनके खान-पान से लेकर उन्हें बैंकों में सामाजिक दूरी के तहत रखने को भी कहा। इन दिनों जेल की बैरकों में बढ़ती गर्मी और उमस के मद्देनजर बंदियों के लिए बिस्तर व पंखे की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस संबंध में जेलर से पूछताछ की और हकीकत भी देखा।
विज्ञापन
बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना। इसके साथ ही भोजन और नाश्ता गुणवत्ता के हिसाब देने को कहा। जेल परिसर में बरसात के मद्देनजर साफ-सफाई बेहतर रखने का निर्देश दिया। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के प्रति कैदियों को जागरूक करने के साथ सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा गया। इस दौरान जेल कर्मियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन