फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DM Satyendra Kumar inspected arrangements for devotees at Kashi Vishwanath Temple Varanasi

सावन 2026: श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देना प्रशासन की प्राथमिकता, विश्वनाथ धाम का निरीक्षण कर बोले डीएम

Mon, 10 Aug 2026 11:16 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 10 Aug 2026 11:16 AM IST
सार

Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर में जिलाधिकारी ने श्रद्धालु व्यवस्थाएं परखीं। परिसर में भ्रमण करते हुए डीएम ने श्रद्धालुओं से संवाद किया।इस दौरान उन्होंने सुरक्षा का भी जायजा लिया।

विज्ञापन
DM Satyendra Kumar inspected arrangements for devotees at Kashi Vishwanath Temple Varanasi
निरीक्षण करते डीएम सत्येंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने श्रावण मास के दूसरे सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं और कावड़ियों के लिए दर्शन-पूजन, सुविधा, स्वच्छता तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आए शिव भक्तों से बातचीत की। उन्होंने श्रद्धालुओं से उनकी सुविधाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने सभी श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों को सावन माह के द्वितीय सोमवार की शुभकामनाएं देते हुए भगवान शिव की कृपा और सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं से दर्शन के दौरान पेयजल, साफ-सफाई, आवागमन और अन्य व्यवस्थाओं पर प्रतिक्रिया ली गई। 
विज्ञापन




जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सुगम और व्यवस्थित दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। भीड़ को देखते हुए प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। नियंत्रण कक्ष में बैठकर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को भी परखा गया। उन्होंने कहा, 'देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देना प्रशासन की प्राथमिकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; सावन का दूसरा सोमवार: काशी में भक्तों का सैलाब, विश्वनाथ धाम में छह द्वार से प्रवेश; तस्वीरों में देखें एक झलक

अधिकारियों को दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मंदिर परिसर और आसपास स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं को सुगम और व्यवस्थित दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। भीड़ के मद्देनजर आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। नियंत्रण कक्ष में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed