फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DM of Varanasi kaushal raj sharma listened complaints of public, gave instructions to officers

वाराणसी: डीएम ने सुनी जनता की फरियाद, निस्तारण के लिए दिए अधिकारियों को निर्देश

Mon, 25 Apr 2022 11:52 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 25 Apr 2022 11:52 AM IST
सार

वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सोमवार को राइफल क्लब सभागार में जन सुनवाई की। 

विज्ञापन
DM of Varanasi kaushal raj sharma listened complaints of  public, gave instructions to officers
जन सुनवाई करते जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सोमवार को राइफल क्लब सभागार में जन सुनवाई करते हुए फरियादियों की शिकायतें सुनी और सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। जन सुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत डुबकियां के ग्राम प्रधान संजीव कुमार सिंह द्वारा ग्राम पंचायत भवन के अतिजर्जर होने की शिकायत की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने जल्द ही परीक्षण करा कर धन आवंटित कराने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए।

विज्ञापन


ग्राम खुशीपुर के राम अधार पुत्र स्वर्गीय अलगू द्वारा उसकी कृषि भूमि पर खुशीपुर के ग्राम प्रधान अभय सोनकर द्वारा चकरोड बनवा कर कब्जा किए जाने की शिकायत की गई।  जिस पर एसडीएम सदर को चकरोड की भूमि की नाप कराने हेतु निर्देश दिए गए। इसके अलावा कई अन्य भूमि संबंधी तथा अन्य विभागों से संबंधित मामलों की शिकायत डीएम को मिली। जिसके ससमय निस्तारण के लिए उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed