{"_id":"6303384a76956a75c162d86c","slug":"dm-kaushal-raj-sharma-held-jansunwai-in-varanasi-show-cause-notice-to-lekhpal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी DM ने की जनसुनवाई: तालाब से अवैध कब्जा नहीं हटवाने पर लेखपाल को दिया शोकॉज नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी DM ने की जनसुनवाई: तालाब से अवैध कब्जा नहीं हटवाने पर लेखपाल को दिया शोकॉज नोटिस
Mon, 22 Aug 2022 01:33 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:33 PM IST
सार
वाराणसी डीएम कौशल राज शर्मा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित राइफल क्लब सभागार में जनसुनवाई के दौरान सरकारी तालाब से अवैध कब्जा नहीं हटवाने पर लेखपाल से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
जनसुनवाई में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित राइफल क्लब सभागार में जनसुनवाई की। इस दौरान सरकारी तालाब से अवैध कब्जा नहीं हटवाने पर लेखपाल को शोकॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। तालाब से कब्जा हटाने का आदेश मंडलायुक्त की ओर से जारी किया गया था। जनसुनवाई में भू-राजस्व, स्वास्थ्य, अतिक्रमण हटवाने सहित विभिन्न प्रकरण आए।
विज्ञापन
लोहता थाना क्षेत्र के हरपालपुर निवासी संजय कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई गयी कि भूमाफिया राम दुलार सिंह पुत्र स्व. जद्दू सिंह ने ग्राम सभा की सार्वजनिक सपंत्ति तालाब व अन्य स्थानों पर अवैध कब्जा कर रखा है। शिकायत के बाद मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने तीन दिन में खाली कराने का निर्देश दिया था। लेकिन 09 माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल को शोकॉज नोटिस के साथ ही चेतावनी पत्र देने का निर्देश जारी किया। हरहुआ क्षेत्र के ग्राम पंचायत दासेपुर निवासी राजेश नाथ पांडेय ने सीवर ओवरफ्लो की शिकायत की। जिसपर खंड विकास अधिकारी बड़ागांव को जांच कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन