फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DM inspects arrangements at Kashi Vishwanath Temple, interacts with devotees

Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर में डीएम ने परखीं व्यवस्थाएं, श्रद्धालुओं से किया संवाद

Tue, 11 Aug 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
DM inspects arrangements at Kashi Vishwanath Temple, interacts with devotees
सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए कतर में लगे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करत
सावन के दूसरे सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच डीएम सत्येंद्र कुमार ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर उनकी सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे शिवभक्तों से पेयजल, स्वच्छता, आवागमन और दर्शन व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया। डीएम ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाए रखने को कहा। उन्होंने भीड़ के मद्देनजर दर्शन व्यवस्था को व्यवस्थित रखने व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिए सभी जरूरी इंतजाम प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से श्रद्धालुओं की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता बनाए रखने और किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करते हुए सुविधा और सुरक्षा के मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed