फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DM did not meet the sailors ADM Finance held talks, meeting with the sailors remained inconclusive

नाविकों से नहीं मिले डीएम: एडीएम वित्त ने की वार्ता, बेनतीजा रही नाविकों की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक

Sat, 14 Oct 2023 01:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 14 Oct 2023 01:37 PM IST
सार

बैठक में सदस्यों ने पूर्वांचल के विकास को लेकर अपनी बात रखी। इसमें जय प्रकाश निषाद ने नाव संचालक में नाविक समाज को हो रही समस्या, मत्स्य योजना के तहत मछुआरों को ट्रेनिंग देने, जरूरतमंद का श्रम कार्ड बनाने की बात रखी।

विज्ञापन
DM did not meet the sailors ADM Finance held talks, meeting with the sailors remained inconclusive
नाविक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीएम से वार्ता करने रायफल क्लब पहुंचे नाविकों से डीएम की मुलाकात ही नहीं हो सकी। यहां नाविकों से एडीएम वित्त व राजस्व वंदिता श्रीवास्तव ने बात की। मां गंगा निषाद राज सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रमोद मांझी ने कहा कि नाविकों की बैठक बेनतीजा रही है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी नाविक समाज की समस्या का समाधान नहीं चाहते हैं। नाविक समाज गंगा को प्रदूषण से बचाने की अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग रहा। नगर निगम और जिला प्रशासन नाविकों की समस्या का समाधान करने के बजाय समस्या को लटकाए रखना चाहते हैं। बैठक में एडीएम वित्त वंदिता श्रीवास्तव ने नाविक संगठनों से डीजल इंजन को वापस करने तथा सभी नावों में सीएनजी युक्त इंजन की संचालित करने को कहा। एडीएम ने कहा कि डीजल इंजन के प्रयोग से प्रदूषण होगा और यह एनजीटी की गाइड लाइन का उल्लंघन है। बैठक में मेकाॅन के प्रबंधक अजय दमथिया ने बताया कि सीएनजी इंजन ठीक कराने के लिए जल्द ही टोल फ्री नंबर जारी करेंगे। सीएनजी इंजन खराब होने पर इसपर मिली शिकायत का तत्काल समाधान कराया जाएगा। बैठक में अधिकारियों के अलावा नाविक समाज के सत्यनारायण, राकेश साहनी, बबलू, जितेंद्र साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों ने नाविकों के साथ की बैठक
डीएम की बैठक से पहले नगर निगम के अधिकारियों ने नाविक समाज के प्रतिनिधियों से जल पुलिस कार्यालय में बैठक की। बैठक में अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार और लाइसेंस अधिकारी अनुपम त्रिपाठी ने नाविकों की समस्या जाननी चाही, लेकिन समाधान नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

DM did not meet the sailors ADM Finance held talks, meeting with the sailors remained inconclusive
एडीएम वित्त व राजस्व वंदिता श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

नाव संचालन में नाविक समाज को आ रही दिक्कतें
पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में पूर्वांचल विकास बोर्ड की 12वीं बैठक आयोजित हुई। इसमें बीते मार्च 2021 में उठाए गए महत्वपूर्ण सुझावों, विभागों से उपलब्ध परीक्षण रिपोर्ट पर चर्चा हुई।

बैठक में सदस्यों ने पूर्वांचल के विकास को लेकर अपनी बात रखी। इसमें जय प्रकाश निषाद ने नाव संचालक में नाविक समाज को हो रही समस्या, मत्स्य योजना के तहत मछुआरों को ट्रेनिंग देने, जरूरतमंद का श्रम कार्ड बनाने की बात रखी। विजय शंकर यादव ने प्रधानमंत्री आवास की धनराशि में विसंगतियों को दूर करने, ओम प्रकाश गोयल ने सोनभद्र में पर्यटन के दृष्टिगत विकास करने, डॉ. केपी श्रीवास्तव ने वाराणसी शहर को और सुंदर करने, जगह-जगह जमा पानी से डेंगू, चिकनगुनिया जैसी पनप रही बीमारियों के बारे में बताया। अशोक चौधरी ने समाज कल्याण के संचालित छात्रावासों की व्यवस्था सही करने, किसानों को खाद-बीज समय से उपलब्ध कराने की बात कही। विजय विक्रम सिंह ने चंदौली में जिला मुख्यालय पर बस अड्डा न होने, प्रशासनिक भवनों की कमी तथा एग्रो टूरिज्म की बात उठाई। सदस्यों के प्रश्नों के सापेक्ष संबंधित अधिकारियों ने बोर्ड के समक्ष संबंधित जानकारी दी। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने वाराणसी मंडल के विकास कार्यों को विस्तार से बोर्ड के सामने रखा। विशेष सचिव नियोजन पीसी श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने धान क्रय केंद्र, उप निदेशक पर्यटन द्वारा पर्यटन विकास के तहत सोनभद्र में लंबित परियोजनाओं की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed