फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dm

लापरवाही पर सचिव निलंबित, गंदगी फैलाने पर जुर्माना

Mon, 13 Jul 2020 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
dm
वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जलालीपट्टी में जलजमाव एवं जलनिकासी व्यवस्था ठीक कराने के लिए कच्चा नाला खोदवाने के आदेश को नहीं मानने और लापरवाही पर काशी विद्यापीठ विकासखंड के सेक्रेटरी अंशुमान सिंह को निलंबित कर दिया। इसके अलावा उन्होंने जलालीपट्टी में गंदगी कर कूड़ा का ढेर लगाने पर स्थानीय सुनील यादव को कड़ी फटकार लगाई और 500 रुपये का जुर्माना लगाया। दो दिन में कूड़े का ढेर न हटवाए जाने पर एफआईआर कराए जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने रविवार को शहर में जलजमाव आदि का निरीक्षण किया। जलालीपट्टी में जलजमाव की समस्या के समाधान के लिए कच्चा नाला खोदवाने के लिये लगभग तीन सप्ताह पहले निर्देश दिया गया था। मगर, अब तक नाला न खोदवाये जाने के कारण जलनिकासी की समस्या बनी है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सेक्रेटरी अंशुमान सिंह को तत्काल निलंबित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद जिला पंचायत राज अधिकारी को कच्चा नाला खोदवाने का भी निर्देश दिया, ताकि जलनिकासी की व्यवस्था हो सके। उन्होंने बताया कि इससे दो ग्राम सभाओं के जलभराव की समस्या का समाधान हो जाएगा। इससे पहले जिलाधिकारी ने बीएचयू कैंसर हॉस्पिटल के पास नाला ओवरफ्लो होने की शिकायत पर स्थलीय निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त नाले का मरम्मत पूर्व में ही करा दिए जाने के कारण ओवरफ्लो की समस्या का समाधान हो गया था।
विज्ञापन

डीएम ने जेल भेजने को कहा, थानेदार ने डांटकर भगाया
वाराणसी। प्रदेश सरकार के दो दिन के प्रतिबंध में पीएसी गेट के पीछे डीएलडब्ल्यू में चाय के दुकानदार ने दुकान खोल रखी थी। रविवार को डीएलडब्ल्यू स्थित कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर लौटते समय चाय की दुकान पर आधा दर्जन लोगों मौजूद थे। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा अचानक अपनी गाड़ी रुकवा कर लोगों को कड़ी फटकार लगाई तथा दुकानदार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर थाना प्रभारी मंडुवाडीह को जेल भेजने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी ने डीएम के रवाना होने के बाद चाय दुकानदार को डांटकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीआरएस पर शिकायत निपटाने में वाराणसी को आठवां स्थान
डीएम ने जुलाई में अभियान चलाकर शिकायतों के निपटारे का दिया निर्देश
वाराणसी। आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को निपटाने में वाराणसी को आठवां स्थान मिला है। लखनऊ को पहला, झांसी को द्वितीय, मुजफ्फरनगर को तीसरा स्थान मिला है। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया हैं कि इस महीने में शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और तत्परता से करें। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि 15 जुलाई से भूतपूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवार की समस्याओं के निपटारे के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा। कोई भी भूतपूर्व सैनिक अथवा सैनिक परिवार अपनी शिकायत कार्यालय या शिकायत पेटिका के माध्यम से उपलब्ध करा सकते हैं। उनकी समस्याओं का प्राथमिकता पर समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ निपटारा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed