फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DLW Welding Research Institute in the newly inaugurated

डीरेका में नवनिर्मित वेल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट का उद्घाटन

Thu, 14 Apr 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 14 Apr 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
DLW Welding Research Institute in the newly inaugurated
उद्घाटन करते रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा। 
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने बुधवार को डीजल रेल इंजन कारखाना प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र में भारतीय रेल वेल्डिंग अनुसंधान संस्थान के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। संस्थान के नवनिर्मित भवन में वेल्डिंग अनुसंधान से जुड़ी अत्याधुनिक सुविधाएं और संसाधन मुहैया कराए गए हैं। इस मौके पर रेल राज्यमंत्री ने यहां ग्रिड कनेक्टेड सौर ऊर्जा संयंत्र का भी फीता काट कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन



 महाप्रबंधक अशोक कुमार हरित, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अशोक कुमार सिंह, भंडार नियंत्रक वीपी पाठक, मुख्य विद्युत इंजीनियर योगेश अस्थाना के साथ रेल राज्य मंत्री ने भारतीय रेल वेल्डिंग अनुसंधान संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं को देखा और संबंधित अधिकारियों से उससे संबंधित जानकारी हासिल की।  उधर, मीडिया से बातचीत में रेल राज्यमंत्री ने वाराणसी से मुंबई और दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों को जल्द ही नई ट्रेन का तोहफा मिलने के संकेत दिए। कहा कि  वाराणसी से मुंबई और दक्षिण भारत के लिए नई ट्रेनें शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। दो महीने के अंदर इसकी पूरी रूपरेखा तय कर ली जाएगी।  बता दें कि दक्षिण भारत से सर्वाधिक तीर्थयात्री बनारस आते हैं। यहां से दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेन न होने से श्रद्धालुओं को खासी परेशानी उठानी पड़ती है। नई ट्रेन चलने से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन



डीरेका में 2003 में स्थापित भारतीय रेल वेल्डिंग अनुसंधान संस्थान ढाई करोड़ रुपये से अपग्रेड किया गया है। इसका उद्देश्य इन क्षेत्रीय वेल्डिंग प्रशिक्षण केंद्रों से समन्वय स्थापित करने के अलावा विभिन्न प्रकार के वेल्डिंग उपकरणों एवं संरक्षा उपकरणों पर शोध कर उन्हें और उन्नत बनाना है। हां राष्ट्रीय सेमिनार और प्रशिक्षण आयोजित होंगे। साथ ही, विभिन्न जोनल रेलों की वेल्डिंग संबंधी समस्याओं के समाधान पर यहां शोध होगा। यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त कक्षाओं, कार्यशालाओं के साथ तकनीकी पुस्तकालय एवं सभागार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed