{"_id":"def300de0ecc599a596693d95043bb2d","slug":"dlw-pm-arrived-at-the-airport-40-minutes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" एयरपोर्ट से 40 मिनट में डीरेका पहुंचे पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट से 40 मिनट में डीरेका पहुंचे पीएम
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की रात दस बजकर 21 मिनट पर बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन
यहां प्रदेश के वन मंत्री दुर्गा यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर के साथ ही कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, आईजी एसके भगत, डीएम राजमणि यादव ने पीएम की अगवानी की।
पीएम का काफिला रात दस बजकर 35 मिनट पर एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल से बाहर निकला और हरहुआ, तरना, गिलट बाजार, भोजूबीर, पुलिस लाइन, चौकाघाट, अंधरापुल, कैंट, लहरतारा, मंडुवाडीह, ककरमत्ता होते हुए रात 11.15 बजे डीरेका के आफिसर्स गेस्ट हाउस पहुंचा।
विज्ञापन
पीएम की फ्लीट के चलते रात साढ़े नौ बजे से बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर डीरेका तक के रास्ते को सील कर दिया गया था। बाबतपुर एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महापौर रामगोपाल मोहले,
विज्ञापन
मछली शहर के सांसद रामचरित्र निषाद, चंदौली के सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, विधायक श्यामदेव राय चौधरी, रवींद्र जायसवाल, सुशील सिंह, एमएलसी केदारनाथ सिंह, अशोक धवन, पूर्व जिलाध्यक्ष आजाद सिंह गौतम, नागेंद्र रघुवंशी, रामप्रकाश दुबे आदि ने पीएम का स्वागत किया।