फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Diwali will be special

तीन ग्रहों की युति कराएगी धनवर्षा

Wed, 26 Oct 2016 02:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 26 Oct 2016 02:53 AM IST
विज्ञापन
Diwali will be special
दीपावली रहेगी खास
दिवाली पर तीन ग्रहों की युति से मिलकर बनने वाला महायोग धनवर्षा कराएगा। स्वाति नक्षत्र में दिवाली हर आमो-खास के जीवन में खुशियों का संचार करने वाली होगी। घर-आंगन को सजाने-संवारने की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। फूलों की अल्पनाओं, रंगोलियों से दिवाली की खुशियों को यादगार बनाने की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। 28 अक्तूबर को धनतेरस पर कुबेर संग धन लक्ष्मी का पदार्पण होगा। इसी के साथ पांच दिवसीय दीपदान का यम पंचक महोत्सव आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन


स्वाति नक्षत्र में दिवाली शुभ फलदायी होगी। 30 अक्तूबर को अमावस के दिन दिवाली पर घर-आंगन के साथ हर कोने को दीयों की अल्पनाओं से सजाया जाएगा। अमावस की शाम प्रदोष काल स्थिर लक्ष्मी के लिए पूजा का सर्वोत्तम योग शाम 6:15 से रात 8:11 के बीच होगा। अमावस्या की शाम वृष लग्न में जब लक्ष्मी की पूजा आरंभ होगी, तब लग्न के त्रिकोण में गुरु विराजमान रहेगा।
विज्ञापन


छठवें उपचय स्थान में चंद्रमा, सूर्य और बुध स्थित होंगे। सप्तम भाव  में शुक्र और शनि स्थान बनाएंगे। जबकि अष्टम भाव में मंगल रहेगा। उस वक्त दशम भाव में केतु रहेगा। महावीर पंचांग के संपादक ज्योतिषाचार्य डॉ. रामेश्वर नाथ ओझा के मुताबिक पूजा के दौरान वृष लग्न के छठवें भाव में स्वाति नक्षत्र में सूर्य और चंद्रमा की नक्षत्रात्मक युति एवं सप्तम केंद्र स्थान में लग्नेश शुक्र की स्थिति दिवाली पर ऐश्वर्यवृद्धि एवं समृद्धि दायक होगी। इसी के साथ पांच दिनी दीपोत्सव का यम पंचक शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed