फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Diwali idols of Goddess Kali will be installed at 50 places in Kashi worship will take place during night

दीपावली: 19 अक्तूबर को काशी में 50 जगहों पर विराजमान होंगी मां काली की प्रतिमाएं, निशीथकाल में होगा पूजन

Fri, 17 Oct 2025 06:02 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Oct 2025 06:02 AM IST
सार

Diwali 2025: दीपावली को लेकर वाराणसी के विभिन्न स्थानों पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में 50 से ज्यादा स्थानों पर मां काली की प्रतिमाएं स्थापित कर विशेष तरीके से पूजन भी होंगे।

विज्ञापन
Diwali idols of Goddess Kali will be installed at 50 places in Kashi worship will take place during night
काशी नगरी में 50 से ज्यादा स्थानों पर विराजमान होगी मां काली की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: दीपावली के महापर्व पर शहर के पूजा पंडालों में मां काली की प्रतिमाएं स्थापित होंगी। 19 अक्तूबर को महानिशीथ काल में पूजन के साथ ही प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मंत्रोच्चार के साथ ही पूजा-पंडालों में मां का आह्वान किया जाएगा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा होगी और मध्यरात्रि से ही दर्शन भी शुरू हो जाएंगे। शहर में 50 से अधिक स्थानों पर मां काली की प्रतिमा स्थापित होगी।

विज्ञापन


देवनाथपुरा स्थित नवसंघ के पूजा पंडाल में महानिशीथ काल में पूजा के साथ ही मां काली की प्रतिमा को विराजमान कराया जाएगा। भगवान गणेश और पंचदेवता की पूजा के साथ कूष्मांड बलि अर्पित करने के बाद 108 दीपदान किया जाएगा। 
विज्ञापन


20 अक्तूबर को पूजनोत्सव, 21 अक्तूबर को भोग एवं प्रसाद वितरण और शाम को छह बजे महाआरती, धुनुची एवं ढाकी नृत्य प्रतियोगिता होगी। 22 अक्तूबर की शाम को सांस्कृतिक संध्या व महिलाओं को वस्त्र वितरण होगा। 23 अक्तूबर को वस्त्र वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम और 24 अक्तूबर को कालिका हवन एवं सिंदूर खेला होगा। इसके बाद शाम को विसर्जन शोभायात्रा निकलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

होगा विशेष पूजन

पूर्व बंगाल नाटोर स्टेट की महारानी भवानी द्वारा 1752 में स्थापित पांडेयघाट स्थित प्राचीन मां काली व मां तारा, मां दुर्गा मंदिर में मां काली व मां तारा का विशेष पूजन व शृंगार किया गया। पूजन व आरती बंगाल से आए पुरोहितों द्वारा होगी। सोनारपुरा स्थित पंडाल में मां काली की पूजा होगी। इसके साथ ही खालिसपुरा दशाश्वमेध में श्री सिद्धि काली आश्रम, देवनाथपुरा स्थित मां शवशिवा काली मंदिर, कुच विहार काली मंदिर सोनारपुरा में भी मां काली का दर्शन-पूजन होगा।

पांच दिवसीय महालक्ष्मी पूजनोत्सव 19 से
युवा अग्रवाल सम्मेलन की ओर से पांच दिवसीय श्री श्री महालक्ष्मी पूजनोत्सव समारोह 19 अक्तूबर से होगा। श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज टाउनहाल में पंच प्रतिमाएं महाबली हनुमान जी, श्री श्री महालक्ष्मी जी, माता सरस्वती, माता काली और श्री गणेश जी को स्थापित किया जाएगा।

19 अक्तूबर को नरकचौदस पर पंचप्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा दिन में 2 बजे होगी। 20 अक्तूबर को दीपावली के दिन अर्द्धरात्रि में दीपावली पूजन, 21 अक्तूबर को पुष्प शृंगार एवं शाम को सुंदरकांड का पाठ होग। 22 अक्तूबर को श्री महालक्ष्मी यंत्र पूजन 12 बजे व महायज्ञ शाम को 5 बजे से 10 बजे तक होगा। 23 अक्टूबर को अन्नकूट, पूजन विसर्जन एवं महाप्रसाद का वितरण होगा। यह जानकारी अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, महामंत्री सुयश अग्रवाल, व संरक्षक सलिल अग्रवाल ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed