{"_id":"6173a67c6825de5c381dd8cf","slug":"diwali-gift-to-varanasi-bio-cng-gas-plant-ready-in-shahanshapur-pm-modi-will-inaugurate-on-25-october","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी को सौगात: शाहंशापुर में बायो सीएनजी गैस प्लांट तैयार, पीएम मोदी 25 को करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी को सौगात: शाहंशापुर में बायो सीएनजी गैस प्लांट तैयार, पीएम मोदी 25 को करेंगे लोकार्पण
Sat, 23 Oct 2021 11:36 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 23 Oct 2021 11:36 AM IST
सार
शाहंशापुर में करीब पांच एकड़ में 23 करोड़ की लागत से बायोगैस प्लांट बनाया गया है। इस प्लांट से प्रतिदिन 2500 किलोग्राम सीएनजी तैयार होगी।
विज्ञापन
शाहंशापुर में बायो सीएनजी गैस प्लांट तैयार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के शाहंशापुर में बायो सीएनजी गैस प्लांट बनकर तैयार हो गया है। 25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वहां सीएनजी के साथ लिक्विड और ठोस खाद का उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। इससे न सिर्फ वाहनों के लिए सीएनजी मिलेगी, बल्कि किसानों को जैविक खाद भी मिलने लगेगी।
विज्ञापन
शाहंशापुर में नगर निगम के कान्हा उपवन (पशु आश्रय स्थल) के परिसर में करीब पांच एकड़ में नगर निगम और प्राइड संस्था के सहयोग से बायोगैस प्लांट बनाया गया है। इस पर लगभग 23 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस प्लांट से प्रतिदिन 2500 किलोग्राम सीएनजी तैयार होगी।
विज्ञापन
पढ़ेंः सिद्धार्थनगर से हेलीकॉप्टर से जनसभा स्थल पहुचेंगे पीएम, बाबतपुर से एयर-1 से लौटेंगे दिल्ली
विज्ञापन
साथ ही प्लांट में गोबर से सीएनजी बनाने की प्रक्रिया के दौरान ही जैविक लिक्विड और मैन्युअल खाद भी लगभग 30,000 किलोग्राम प्रतिदिन तैयार होगी। इसे सीएनजी मुख्य उत्पाद के साथ ही बायो प्रोडक्ट का नाम दिया गया है। सीएनजी का इस्तेमाल जहां वाहनों और खाना बनाने के लिए किया जाएगा। वहीं खाद का प्रयोग खेती के लिए होगा।
पढ़ेंः पीएम से पहले सीएम का आगमन: तैयारियों को परखने आज काशी पहुंचेंगे योगी आदित्यनाथ
किसानों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
इस प्लांट के बन जाने से कान्हा उपवन के पशुओं और आसपास के किसानों के पशुओं के गोबर का उपयोग होगा। प्लांट के प्रोजेक्ट मैनेजर सुमन राय का कहना है कि यहां पर जैव खाद प्रयोगशाला के साथ ही साथ जैविक खाद प्रशिक्षण की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
जैविक खाद की गुणवत्ता का शोध करने के बाद किसानों को जैविक खाद बनाने एवं उसके प्रयोग करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने कहा कि बायो सीएनजी गैस प्लांट बनकर तैयार है। इससे गोबर से बायो सीएनजी के साथ ही जैविक खाद भी तैयार की जाएगी। इसका इस्तेमाल खेती के लिए किया जाएगा।
पढ़ेंः दिवाली से पहले सौगात: बनारस-गोरखपुर हाईवे बनकर तैयार, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण
जैविक खाद की गुणवत्ता का शोध करने के बाद किसानों को जैविक खाद बनाने एवं उसके प्रयोग करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने कहा कि बायो सीएनजी गैस प्लांट बनकर तैयार है। इससे गोबर से बायो सीएनजी के साथ ही जैविक खाद भी तैयार की जाएगी। इसका इस्तेमाल खेती के लिए किया जाएगा।
पढ़ेंः दिवाली से पहले सौगात: बनारस-गोरखपुर हाईवे बनकर तैयार, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण