फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Diwali 2022 Muslim women performed aarti of Shri Ram in Varanasi shared happiness of Diwali

Diwali 2022: वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने उतारी श्रीराम की आरती, साझा की दिवाली की खुशियां

Mon, 24 Oct 2022 02:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 Oct 2022 02:09 PM IST
सार

विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में लमही स्थित सुभाष भवन मुस्लिम महिलाओं ने प्रभु श्रीराम की आरती उतारी। 

विज्ञापन
Diwali 2022 Muslim women performed aarti of Shri Ram in Varanasi shared happiness of Diwali
मुस्लिम महिलाओं ने उतारी श्रीराम की आरती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दीपावली के दिन भगवान राम के नाम पर गंगा जमुनी तहजीब बुलंद हुई। मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम की पूजा और आरती कर सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। आरती के बाद मुस्लिम महिलाओं ने दिवाली की खुशियां एक दूसरे के साथ साझा की।

विज्ञापन


विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में लमही स्थित सुभाष भवन मुस्लिम महिलाओं की राम आरती का आयोजन किया गया। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी के नेतृत्व में जुटीं हिंदू–मुस्लिम महिलाओं ने उर्दू में रचित श्रीराम प्रार्थना एवं श्रीराम आरती का गायन किया। सजावटी थाली में मिट्टी के दीपक से प्रभु राम की आरती की गई।
विज्ञापन


भगवान राम से की गई ये कामना
जय-जय श्रीराम के नाम का उद्घोष हुआ और राम नाम के दीपक से हिंसा और नफरत के अंधकार को दूर करने का संदेश दुनिया को दिया गया। इस अवसर पर मुस्लिम महिलाओं ने प्रभु राम और जगत माता जानकी  कामना किया कि आदि विश्वेश्वर मंदिर परिसर औरंगजेब के कलंक से मुक्त हो और स्वयम्भू ज्योतिर्लिंग पर शीघ्र पूजा अर्चना शुरू हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

Diwali 2022 Muslim women performed aarti of Shri Ram in Varanasi shared happiness of Diwali
मुस्लिम महिलाओं ने उतारी श्रीराम की आरती - फोटो : अमर उजाला
ईरान की मुस्लिम महिलाओं को हिजाब की गुलामी से मुक्ति मिले। ईरान के लोग अपने जड़ों की ओर लौटें, मुस्लिम बेटियों को जीने का अधिकार मिले। रूस और यूक्रेन की जंग खत्म हो और दुनिया रामराज्य की ओर बढ़े। भारत भूखंड में रहने वाले सभी भारतीय मूल के लोग अपने जड़ों की ओर लौटें, इससे रिश्ता मजबूत होगा और एक दूसरे से भावनात्मक सम्बन्ध विकसित होंगे।

नाजनीन अंसारी ने कहा कि धर्म बदलने से न पूर्वज बदल सकते है, न मातृभूमि और न ही पूर्वजों के भगवान राम। विशाल भारत संस्थान के अध्यक्ष  डॉक्टर राजीव गुरूजी ने कहा कि पाकिस्तान में लोग बेचैन हैं, अपनी पुरानी जाति की तलाश कर रहे हैं। नफरत और हिंसा पर बना देश टूट जाएगा और जल्द ही अपने पुराने देश में वापसी करेगा। मुस्लिम महिलाओं की राम आरती विश्व को राम पथ पर चलने का संदेश दे रही है। जो राम की शरण में आएगा, वही नफरत और हिंसा से मुक्ति पाएगा। राम मुक्ति मार्ग हैं, राम की शिक्षाओं को दुनिया के देशों को अपनाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed