फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Divyansh from Kashi performed Santoor in Japan

Varanasi News: काशी के दिव्यांश ने जापान में किया संतूर वादन

Wed, 08 Oct 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Divyansh from Kashi performed Santoor in Japan
जापान के ओसाका शहर में चल रहे विश्व एक्सपो 2025 के मंच पर काशी के दिव्यांश ने संतूर पर स्वर लहरियां छेड़ीं तो लोग मंत्रमुग्ध हो गए। बरेका निवासी युवा संतूर वादक दिव्यांश हर्षित श्रीवास्तव ने अपने सुरों की मोहक प्रस्तुति दी। 158 से अधिक देशों की भागीदारी वाले इस एक्सपो में दिव्यांश ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा को सात प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से विश्व मंच पर प्रस्तुत किया। ओसाका एक्सपो के इंडियन पवेलियन में दिव्यांश ने राग चारुकेशी में आलाप-जोड़-झाला से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो... का भावपूर्ण वादन किया। समापन उन्होंने वंदे मातरम... से किया। तबले पर मधुरेश भट्ट ने संगत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed