फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Divyang son of Varanasi laborer becomes lecturer in ballia inter college

जज्बे को सलाम: वाराणसी के मजदूर का दिव्यांग बेटा बना कॉलेज में प्रवक्ता, परिजनों को मिली खुशियों की रोशनी

Sun, 07 Nov 2021 05:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 07 Nov 2021 05:06 PM IST
सार

वाराणसी के चोलापुर ब्लॉक के हाजीपुर गांव के रहने वाले रवि कुमार ने नेट और जेआरएफ क्वालीफाई किया। अब इनका चयन बलिया में एक इंटर कॉलेज में प्रवक्ता पद पर हुआ है। रवि के दोनों आंखों में रोशनी नहीं है। 

विज्ञापन
Divyang son of Varanasi laborer becomes lecturer in ballia inter college
रवि कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोनों आंखों में रोशनी नहीं होने के बावजूद जिंदगी में खुशी की रोशनी भर गई। मनरेगा मजदूर के दिव्यांग बेटे रवि कुमार का प्रवक्ता पद पर चयन होने से परिजनों में खुशी का माहौल है। नियुक्ति पत्र मिलने पर आसपास के लोग बधाई देने के साथ सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन


वाराणसी के चोलापुर ब्लॉक के हाजीपुर गांव के रहने वाले फूलचंद राम के चार पुत्रों में रवि कुमार ने नेट और जेआरएफ क्वालीफाई किया। अब इनका चयन बलिया में एक इंटर कॉलेज में प्रवक्ता पद पर हुआ है। नियुक्ति पत्र मिलने पर आसपास के लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं। चर्चा रही कि मजदूरी का कार्य करने वाले परिवार में शिक्षा की अलख जगी है।
विज्ञापन


रवि कुमार ने बताया कि बलिया के एक इंटर कॉलेज में नागरिक शास्त्र पद पर प्रवक्ता पद के लिए नियुक्ति हुई है। बताया कि हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में इंटर तक की पढ़ाई करने के बाद बीएचयू में सामाजिक विज्ञान संकाय में अध्ययन किया। नेट और जेआरएफ क्वालीफाई करने के बाद प्रवक्ता पद पर नियुक्ति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः तस्वीरों में देखें पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे: 16 को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, जानिए इस छह लेन एक्सप्रेस-वे की खासियतें

रवि कुमार ने बताया कि चार भाइयों में एक भाई ने पांचवी, दूसरे भाई ने आठवीं और तीसरे भाई ने स्नातक तक पढ़ाई की। मनरेगा में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण होता था। बताया दिव्यांगों को ट्रेनिंग दिलवाकर बेहतर व्यवसाय दिलाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed