{"_id":"5f846d2179fe08328f48b6ca","slug":"divider-slab-fell-from-overbridge-in-bhadohi-near-gopiganj-bus-stand","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में बस स्टैंड के पास ओवरब्रिज से गिरा डिवाइडर स्लैब, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में बस स्टैंड के पास ओवरब्रिज से गिरा डिवाइडर स्लैब, बाल-बाल बचे लोग
Mon, 12 Oct 2020 08:21 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 12 Oct 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
गोपीगंज में बस स्टैंड के समीप स्लैब गिरने से टूटी नाली और क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : अमर उजाला।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर गोपीगंज नगर में बस स्टैंड के पास सोमवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब निर्माणाधीन ओवरब्रिज से लगभग साढ़े पांच फीट का डिवाइडर स्लैब गिर गया। जनहानि तो नहीं हुई लेकिन एक बाइक और नाली क्षतिग्रस्त हो गई और 10-12 लोग बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
एनएचएआई के अधीन कार्यरत कार्यदायी संस्था के खिलाफ व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को डीएम से मिलकर बरती जा रही मानक की अनदेखी की शिकायत कर जांच की मांग करेगा। मौत के मुंह से बचे पश्चिम मोहाल निवासी रामबाबू ने आंखों देखी हकीकत को बयां किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जब वह बस स्टैंड के दक्षिणी लेन पर बाइक खड़ी कर पान खाने ही जा रहे थे कि ओवरब्रिज से डिवाइडर का स्लैब गिर पड़ा। आसपास अफरा तफरी मच गई। भीड़ ने कार्यदायी संस्था पर लापरवाही और मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि नगर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए करोड़ों रुपये से ब्रिज का निर्माण तो शुरू करा दिया गया है, लेकिन एनएचएआई के अधिकारी मानक में बरती जा रही अनदेखी को लेकर गंभीर नहीं है। निर्माण के बीच ही नीचे से वाहनों का आवागमन सुरक्षा को दांव पर लगाकर हो रहा है।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि कार्यदायी संस्था को चाहिए स्लैब आदि लगाते हुए सुरक्षा-संरक्षा का ध्यान रखा जाय, लेकिन भ्रष्टाचार में लगे कर्मियों को होने वाली घटनाओं से कोई वास्ता नहीं है। अक्तूबर माह के अंतिम सप्ताह में ओवरब्रिज को चालू करने की बढ़ी ललक का परिणाम है कि नगर क्षेत्र में बार-बार स्लैब गिर रहे हैं और जर्जर हो चुकी पुरानी लेनों पर सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। परियोजना निदेशक अश्वनी राय ने कहा कि इस तरह हो रही लापरवाही की जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।