{"_id":"62094e235d4c9e54115c6d84","slug":"diversion-of-six-and-a-half-hours-from-today-towards-the-court-varanasi-news-vns638470629","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: नामांकन को लेकर आज से 17 तक सवा छह घंटे का डायवर्जन, परेशानी से बचने के लिए रूट देख कर ही निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: नामांकन को लेकर आज से 17 तक सवा छह घंटे का डायवर्जन, परेशानी से बचने के लिए रूट देख कर ही निकलें
Mon, 14 Feb 2022 01:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:20 AM IST
सार
भोजूबीर से दैत्राबीर तिराहा की तरफ केवल प्रत्याशी के दो वाहनों का आवागमन हो सकेगा। जेपी मेहता से दैत्राबीर तिराहे की तरफ सिर्फ प्रत्याशी के दो वाहनों का आवागमन मान्य होगा।
विज्ञापन
रूट डायवर्जन
- फोटो : फाइल
विस्तार
विधानसभा चुनाव के नामांकन में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर वाराणसी ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार से 17 फरवरी तक कचहरी की ओर सवा छह घंटे का डायवर्जन लागू किया है। किसी परेशानी से बचने के लिए रूट देख कर ही घर से निकलें।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट की ओर वाहनों संग प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान सुबह दस बजे से अपराह्न सवा तीन के बीच हर प्रकार के वाहनों कोे कलेक्ट्रेट की ओर नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
जेपी मेहता से भोजूबीर की तरफ किसी भी वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। कचहरी से सर्किट हाउस की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन आवागमन नहीं करेंगे। भोजूबीर से दैत्राबीर तिराहे की तरफ हर प्रकार के वाहनों पर रोक रहेगी और नामांकन स्थल के आसपास हर प्रकार के वाहन खड़े नहीं होने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
पढ़ेंः सातवें चरण के नामांकन को आज के बाद केवल दो दिन और, शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में प्रत्याशी
भोजूबीर से दैत्राबीर तिराहा की तरफ केवल प्रत्याशी के वाहन को अनुमति
आंबेडकर चौराहे से जेपी मेहता होते हुए सेंट्रल जेल से गिलट बाजार होकर वाहन निकलेंगे। पुलिस लाइन चौराहा से कचहरी चौराहा से आंबेडकर चौराहा तक वाहनों का आवागमन मान्य है। भोजूबीर से अर्दली बाजार से पुलिस लाइन चौराहा तक वाहनों का आवागमन हो सकेगा।
भोजूबीर से दैत्राबीर तिराहा की तरफ केवल प्रत्याशी के दो वाहनों का आवागमन हो सकेगा। जेपी मेहता से दैत्राबीर तिराहे की तरफ सिर्फ प्रत्याशी के दो वाहनों का आवागमन मान्य होगा। कचहरी चौराहे से सर्किट हाउस की तरफ सिर्फ प्रत्याशी के दो वाहनों को जाने की छूट होगी।
भोजूबीर से दैत्राबीर तिराहा की तरफ केवल प्रत्याशी के दो वाहनों का आवागमन हो सकेगा। जेपी मेहता से दैत्राबीर तिराहे की तरफ सिर्फ प्रत्याशी के दो वाहनों का आवागमन मान्य होगा। कचहरी चौराहे से सर्किट हाउस की तरफ सिर्फ प्रत्याशी के दो वाहनों को जाने की छूट होगी।