{"_id":"61e71cfa7c3dc56721598e94","slug":"district-level-officers-will-adopt-villages-for-100-vaccination-varanasi-news-vns634286869","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए गांवों को गोद लेंगे जिलास्तरीय अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए गांवों को गोद लेंगे जिलास्तरीय अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में टीबी रोग उन्मूलन की तर्ज पर अब शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए विशेष पहल की जा रही है। विभिन्न विभाग के अधिकारी गांवों को गोद लेकर वहां शत प्रतिशत टीकाकरण कराएंगे। योजना के तहत जिलास्तरीय अधिकारियों को दो से तीन गांव गोद लेने होंगे। हर उम्र के लोगों के टीकाकरण की जिम्मेदारी उनकी ही होगी। लापरवाही पर जवाबदेही भी तय होगी।
जिले में 18 से 60 साल और उससे अधिक के करीब 29.57 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। पिछले साल 16 जनवरी से चल रहे अभियान के बाद अभी भी शत प्रतिशत टीकाकरण नहीं हो पाया है। पहली डोज तो सभी ने लगवा ली है, लेकिन 12 लाख से अधिक लोगों को दूसरी डोज नहीं लग सकी है। इधर, 15 से 18 साल तक के तीन लाख किशोरों के टीकाकरण के लक्ष्य के सापेक्ष 65 प्रतिशत को ही टीके लगे हैं। अब जिला प्रशासन ने अधिकारियों को गांवों को गोद लेकर वहां किशोरों के साथ ही सभी के टीकाकरण का निर्णय लिया है।
शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए यह फैसला लिया गया है। गोद लेने वाले अधिकारियों द्वारा बचे लोगों की सूची तैयार कर सीएमओ से समन्वय कर सभी का टीकाकरण कराना सुनिश्चित कराया जाएगा। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी
दंत चिकित्सकों ने लगवाई प्रिकॉशन डोज
वाराणसी। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) वाराणसी शाखा की ओर से धर्म संघ परिसर स्थित मणि मंदिर में आयोजित शिविर में 55 दंत चिकित्सकों को प्रिकॉशन डोज लगाई गई। जग जीतन पांडेय ने उद्घाटन कर चिकित्सकों को अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करते रहने का संकल्प दिलाया। सचिव डॉ. अमर अनुपम ने बताया कि आईडीए की ओर से भी टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. विकास तिवारी, संयुक्त सचिव डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. मनोज श्रीवास्तव डॉ. शिवेंद्र मिश्रा, डॉ. विजय पाराशर, डॉ. प्रीति मिश्रा, डॉ. जसलोक सिंह, डॉ. शिवेंद्र मिश्रा, डॉ. सिद्धार्थ जायसवाल, आकाश बरनवाल, डॉ. श्याम कार्तिक, डॉ. आशुतोष द्विवेदी, नीरज अग्रवाल रहे।