{"_id":"57cf2aa24f1c1b7f2f3188e9","slug":"district-jail-accused-of-organically-grown-brooch","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल बवाल मामले में आरोपियों की धुकधुकी बढ़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल बवाल मामले में आरोपियों की धुकधुकी बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 07 Sep 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में दो अप्रैल को साढ़े सात घंटे तक हुए बवाल के आरोपी कर्मियों और बंदियों की फिर धुकधुकी बढ़ गई है। दरअसल, जेल बवाल की न्यायिक जांच रिपोर्ट पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश दिलीप बी भोसले और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की पीठ ने स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई के संबंध में प्रदेश सरकार से 18 सितंबर तक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। इसे लेकर बवाल के दौरान जिला जेल में तैनात रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को भय सताने लगा है कहीं वो किसी बड़ी कार्रवाई की जद में न आ जाएं। मामले में अभी सिटी मजिस्ट्रेट और न्यायिक रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शेष है।
बवाल के बाद तत्कालीन जेल अधीक्षक आशीष त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया था। जेलर विजय कुमार राय को निलंबित कर पांच बंदीरक्षकों को डीआईजी जेल कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। बवाल के आरोप में चिह्नित 18 बंदियों को पूर्वांचल की विभिन्न जेलों में स्थानांतरित कर दिया गया था।
बवाल के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए डिप्टी जेलर अजय राय को सोनभद्र जिला कारागार से संबद्ध कर दिया गया था। बवाल की जांच डीआईजी कारागार, सिटी मजिस्ट्रेट और अपर
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की है। डीआईजी जेल एसके श्रीवास्तव ने बताया कि जेल बवाल की जांच रिपोट सरकार के पास है। सभी रिपोर्ट का अध्ययन कर 18 सितंबर को उच्च न्यायालय में हलफनामा दाखिल किया जाएगा।