फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   district government and electric workers

बिजली कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार को लेकर प्रशासन ने की तैयारी

Sat, 03 Oct 2020 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
district government and electric workers
5 अक्टूबर को घोषित बिजली कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए संविदा कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवाएं लेने पर विचार चल रहा है उसके लिए सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

डीएम कौशल राज शर्मा ने कार्य बहिष्कार से उत्पन्न स्थिति से निपटने व कानून व्यवस्था बहाल रखने पर पर जोर दिया। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी विद्युत का कार्य जानते हों उनकी सूची उपलब्ध करायें जिससे उनको ड्यूटी पर तैनात किया जा सके। मुख्य कोषाधिकारी को निर्देशित दिया कि विद्युत विभाग से रिटायर्ड कर्मचारियों की सूची उपलब्ध करायें। जिस पर कोषाधिकारी द्वारा बताया गया कि विद्युत विभाग के कुल 2784 रिटायर्ड कर्मचारी हैं। विगत 5 वर्षों के सेवानिवृत्त विद्युत विभाग के कर्मचारियों की सूची तैयार कर उपलब्ध करायें।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी, आरईएस सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं के विद्युत अभियंताओं की सूची मांगी। होमगार्ड व सिविल डिफेंस को विद्युत सब स्टेशनों, विद्युत कार्यालयों व महत्वपूर्ण ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा में तैनात करने के लिए सूची उपलब्ध कराने को कहा। पंचायत विभाग को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूपों व सामान्य विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने हेतु ग्राम प्रधानों को चार-चार घंटे के लिए रोटेशन में ग्रामीणों को तैयार करने को कहा। आईटीआई व पॉलिटेक्निक से पास आउट हुए लोगों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। तीनों तहसीलों के एसडीएम को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्रों में ऐसे माइग्रेंट की सूची उपलब्ध करायें जो बिजली का काम जानते हों। सभी अस्पतालों, जलकल व टेलीफोन एक्सचेंज को कम से कम दो दिन के बैकअप में जनरेटर की व्यवस्था तैयार रखने को कहा गया। उद्यमियों को भी जनरेटर की व्यवस्था तैयार रखने को कहा है। सैनिक कल्याण, समाज कल्याण, कृषि आदि विभागों को भी तैयार रहने को कहा है। कहीं भी कोई विद्युत आपूर्ति में अवरोध पैदा करता है तो उससे सख्ती से निपटने का निर्देश दिया गया। आपूर्ति में बाधा आने पर सम्बंधित एसडीएम, एसीएम तथा बीडीओ फोर्स के साथ मौके पर जाकर विद्युत बहाल करायेंगे। ट्यूबवेल पर तैनात आपरेटर जहां से ट्यूब वेल को विद्युत आपूर्ति हो रही है वहां कड़ी निगरानी रखें और किराये पर जनरेटर तैयार रखने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed