फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Disorder: One doctor is responsible for treating one hundred thousand animals

अव्यवस्था : एक डॉक्टर पर एक लाख पशुओं के इलाज की जिम्मेदारी

Fri, 06 Mar 2026 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Disorder: One doctor is responsible for treating one hundred thousand animals
मंडलीय पशु पाली क्लीनिक ज्ञानपुर। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में बीमार पशुओं का उपचार करना पशुपालकों के लिए चुनौती हो गया है। पशु अस्पताल से लेकर उपकेंद्रों पर चिकित्सकों के न होने से स्थिति विकट हो गई है। जिले के 10 में छह उपकेंद्रों पर करीब साल भर से पशुधन प्रसार अधिकारी की तैनाती नहीं हो सकी है। इस कारण एक लाख पशुओं के इलाज की जिम्मेदारी सिर्फ डॉक्टर पर है। मुख्यालय के अस्पताल पर पशु डॉक्टर नहीं है।
विज्ञापन

वहीं, मंडलीय पशु पाली क्लीनिक अस्पताल में लोकार्पण के चार साल बाद भी स्थायी रूप से पशु डॉक्टरों की तैनाती नहीं हो सकी है। ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां, डीघ, औराई, अभोल सहित कुल 11 पशु अस्पताल है। इसमें ज्ञानपुर, डीघ पर डॉक्टर नहीं है। यहां औराई, जंगीगंज के डॉक्टर अटैच किए गए है। इसके अलावा भिडिऊरा, धनतुलसी, गोपीगंज, खमरियां, महराजगंज, अभोली, मोढ, असनाव, बरदहा, कटरा में 10 उपकेंद्र है।
विज्ञापन

इसमें छह पर पशुधन प्रसार अधिकारी की तैनाती नहीं है। इससे आसपास के दर्जनों गांव के 40 से 50 हजार पशुपालकों को उपचार कराने में दिक्कत होती है।
पशुपालन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में करीब एक लाख भैंस, ढाई लाख गोवंश है। 50 से 70 हजार के करीब भेड़ और बकरी है। ज्ञानपुर सदर अस्पताल पर चिकित्सकों की तैनाती नहीं है। जबकि यहां रोजाना 50 से 60 की ओपीडी होती है। डॉक्टर न होने के कारण इससे पशु पालकों को कॉफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed