घिनौनी हरकत: भतीजी के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, विरोध करने पर मारपीट, बचाने आई दादी पर भी हमला
युवती ने शिवपुर थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि जब वह नहाने जाती है तो आंगन में उसके सामने चाचा अश्लील हरकतें करने लगता है। रविवार शाम चाचा कमरे में घुसे और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर मुंह दबाकर गाली देते हुए मारने-पीटने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र की युवती के साथ उसके चाचा ने ही दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। जब युवती की दादी बीचबचाव करने आई तो आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। युवती की तहरीर पर शिवपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। तहरीर में युवती ने बताया वो और उसके चाचा एक ही घर में अलग-अलग कमरे में रहते हैं।
आरोप लगाया कि जब वह नहाने जाती है तो आंगन में उसके सामने चाचा अश्लील हरकतें करने लगता है। उसकी नियत काफी दिनों से मेरे प्रति खराब थी। रविवार शाम चाचा कमरे में घुसे और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर मुंह दबाकर गाली देते हुए मारने पीटने लगे। उसकी चीख सुनकर दादी दौड़ी तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।
पीड़िता किसी जान बचाकर तरह भागी। इसके बाद थाने पर तहरीर दी। शिवपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
किशोरी के अपहरण के मामले में आरोपी पर दस हजार का इनाम घोषित
मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्ष पूर्व लापता किशोरी के मामले में पिता ने मिर्जामुराद थाने में बेनीपुर गांव निवासी शाहरुख के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आज तक मिर्जामुराद पुलिस लापता किशोरी का पता नहीं लगा पाई।
पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर कई बार दबिश दी लेकिन आरोपी नहीं मिला। एसपी ग्रामीण के निर्देश पर मिर्जामुराद पुलिस ने आरोपी शाहरुख पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया। सोमवार को मिर्जामुराद पुलिस ने आरोपी के घर छापामारी की। आरोपी के नहीं मिलने पर पुलिस परिजनों को हिरासत में ले लिया।