फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Discussion will be held in Congress on the use of energy in agriculture

कृषि में ऊर्जा की उपयोग क्षमता पर कांग्रेस में होगी चर्चा

Sat, 30 Oct 2021 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Discussion will be held in Congress on the use of energy in agriculture
राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी तथा कृषि विज्ञान संस्थान बीएचयू की ओर से 15वें कृषि विज्ञान कांग्रेस व एएससी प्रदर्शनी का आयोजन 13 से 16 नवंबर तक किया जा रहा है। कांग्रेस में 550 शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे और 29 तकनीकी सत्र में देश भर के कृषि विज्ञानी संबोधित करेंगे। 18 सत्रों के तहत जलवायु परिवर्तन में कृषि ऊर्जा की उपलब्धता तथा कृषि उत्पाद के संरक्षण एवं संवर्धन पर शोधपत्र पेश किए जाएंगे। शुक्रवार को बीएचयू में आयोजन सचिव प्रो. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. रमेश चंद ने बताया कि विश्व की कुल ऊर्जा का 35 फीसदी कृषि में इस्तेमाल होता है और कृषि में ऊर्जा की उपयोग क्षमता का कम होना एक चुनौती है। विभिन्न सत्रों में कृषि उत्पादों के संवर्धन एवं संचयन पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। नई शिक्षा नीति के अनुरूप कृषि पाठ्यक्रमों में आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं। छात्रों को तकनीकी रूप से समृद्ध करने के लिए संस्थान कृषि आधारित उद्योगों में प्रशिक्षित करने के प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

किसान कांग्रेस में डॉ. आरएस परोदा, डॉ. त्रिलोचन महापात्रा, डॉ. मंगला राय, डॉ. जिम्मी स्मिथ, डॉ. रतन लाल, डॉ. रेनू स्वरूप तथा डॉ. रमेश चंद तकनीकी सत्र को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed