फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Discussion on the participation of youth in building a developed India

Varanasi News: विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी पर हुआ विमर्श

Tue, 30 Sep 2025 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the participation of youth in building a developed India
आने वाले समय में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होगी। भारत के भविष्य की दिशा और दशा इस बात पर निर्भर करेगी कि आज के युवा किस प्रकार अपनी ऊर्जा, कौशल और क्षमता का उपयोग करेंगे। यह बातें सोमवार को बीएचयू में युवा कनेक्ट कार्यक्रम में युवा एवं खेल मंत्रालय की ओर से नामित युवा आइकॉन शुभांगी ने कही। यह कार्यक्रम खेल मंत्रालय, माई भारत, राष्ट्रीय सेवा योजना और बीएचयू के संयुक्त तत्वावधान दो चरण में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

शिवांगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच प्राण और 11 संकल्प का संदेश है कि हर युवा अपने जीवन में इन मूल्यों को आत्मसात करे। यदि ऐसा होता है तो भारत का विकसित राष्ट्र बनने का सपना शीघ्र ही साकार हो सकता है। उन्होंने एंकर्स ऑफ विकसित भारत की परिकल्पना को विस्तार से समझाया। दूसरे चरण का कार्यक्रम युवा संवाद पर आधारित था। इसमें बड़ी संख्या में उपस्थित छात्रों ने अपने विचार साझा किए। विद्यार्थियों ने विकसित भारत के विभिन्न पहलुओं पर प्रश्न पूछे। शुभांगी ने सभी सवालों का उत्तर देते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की समन्वयक डॉ. स्वप्ना मीना ने किया। धन्यवाद ज्ञापन आयुष ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार, डॉ. शरदधर शर्मा, डॉ. चंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed