फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Discovery Lab will be built in 40 schools Block Education Officer handed over the list of schools to the BSA

अब गांव के बच्चे करेंगे अंतरिक्ष की सैर: वाराणसी के 40 स्कूलों में बनेगी डिस्कवरी लैब, ये रही लिस्ट

Sat, 29 Oct 2022 06:13 PM IST
किरन रौतेला पूजा सिंह, वाराणसी
पूजा सिंह, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 29 Oct 2022 06:13 PM IST
सार

जिले के आठ ब्लॉकों में डिस्कवरी लैब बनाने के लिए विभिन्न ब्लॉकों से पांच स्कूलों का चयन किया गया है, जिसमें एक विद्यालय के लिए साढ़े तीन रुपये की धनराशि अवमुक्त की जाएगी। 

विज्ञापन
Discovery Lab will be built in 40 schools Block Education Officer handed over the list of schools to the BSA
स्कूली शिक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को ग्रह-नक्षत्र की जानकारी देने के लिए डिस्कवरी लैब की स्थापना की जाएगी। बच्चों को खगोलीय विज्ञान की जानकारी प्राथमिक स्तर पर देने के लिए महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरण आनंद के आदेश के बाद अब जिले के 40 स्कूलों में डिस्कवरी लैब बनाने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


जिले के आठ ब्लॉकों में डिस्कवरी लैब बनाने के लिए विभिन्न ब्लॉकों से पांच स्कूलों का चयन किया गया है, जिसमें एक विद्यालय के लिए साढ़े तीन रुपये की धनराशि अवमुक्त की जाएगी। शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक में सभी ने अपने-अपने ब्लॉक के पांच स्कूलों की सूची बीएसए को उपलब्ध करा दी है।

विज्ञापन

थ्री डी चश्मे भी दिए जाएंगे

डिस्कवरी लैब में स्मार्ट गैजेट इंस्टॉल किए जाएंगे। कक्ष में टीवी के साथ अन्य उपकरण भी लगाए जाएंगे। डिस्कवरी कक्ष में थ्री डी चश्मे भी दिए जाएंगे। इसके साथ ही विज्ञान विषय के विशेषज्ञ को बैठाकर बच्चों को जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को बौद्धिक क्षमता का विकास करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्याय पंचायत स्तर पर डिस्कवरी लैब

खगोलीय विज्ञान की जानकारी प्राथमिक स्तर पर देने के लिए जिला प्रशासन ने न्याय पंचायत स्तर पर डिस्कवरी लैब बनाने का फैसला किया है। डिस्कवरी लैब के माध्यम से तारामंडल की जानकारी, ग्रह नक्षत्र की स्थिति और ग्लोब की संरचना समेत अन्य तमाम तरह की जानकारी परिषदीय विद्यालय के बच्चों को प्रदान की जाएगी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने बताया कि डिस्कवरी लैब में बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से सौरमंडल की जानकारी दी जाएगी। एक विद्यालय में डिस्कवरी लैब को बनाने में 3.5 लाख रुपये का खर्च आएगा। जिले के 40 स्कूलों में लैब तैयार क रने में एक करोड़ 40 लाख का खर्च आएगा।

ये होंगी सुविधाएं
स्कूलों में बनने वाली इस डिस्कवरी लैब में टेलीस्कोप, ग्लोब, तारामंडल की संरचना और ग्लाइडर आदि के जरिए तारों और ग्रह नक्षत्रों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विज्ञान के प्रति अधिक रुचि पैदा करने के लिए विज्ञान के रोचक तथ्य दीवार पर लिखे जाएंगे। लैब में बैठकर बच्चे अंतरिक्ष की सैर कर सकेंगे।

स्कूलों की सूची

उच्च प्राथमिक विद्यालय ठठरा, कंपोजिट स्कूल करधना, उच्च प्राथमिक विद्यालय अमीनी, कंपोजिट स्कू ल बेहसूपुर, कंपोजिट विद्यालय देहली विनायक, उच्च प्राथमिक विद्यालय मेहंदीगंज, भतसार, कपरफोड़वा, ढढोरपुर, पयागपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगारी, सिंधोरा, झंझौर, थानारामपुर, कंपोजिट विद्यालय जाठी आदि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed