फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Discipline and good behavior are very important for every soldier.

अनुशासन और अच्छा व्यवहार प्रत्येक जवान के लिए बेहद जरूरी

Thu, 21 Jul 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Discipline and good behavior are very important for every soldier.
रामनगर। पीएसी डीआईजी अजय कुमार सिंह ने बुधवार को 36वीं वाहिनी पीएसी का निरीक्षण किया। इस दौरान क्वार्टर गार्ड सहित असलहों के रखरखाव, साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। इस दौरान आयोजित सैनिक सम्मेलन में उन्होंने कहा कि अनुशासित और सतर्क ड्यूटी, अच्छा व्यवहार करें।
विज्ञापन

डीआईजी पीएसी अजय कुमार सिंह ने जवानों की समस्याओं को पूछा और समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने अच्छी वर्दी, शस्त्र हैंडलिंग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। सम्मेलन के बाद उन्होंने वाहिनी के विभिन्न मदों सहित आंकिक शाखा वह विभिन्न कार्यालय के कार्यों का निरीक्षण किया। सेनानायक डॉ अनिल कुमार पांडेय ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। डीआईजी पीएसी ने वाहिनी क्वार्टर गार्ड पहुंच सलामी ली। गार्ड निरीक्षण के दौरान उन्होंने अच्छा साज-सज्जा व पहनावा के लिए जवानों की प्रशंसा की और सतर्कता से ड्यूटी करने को निर्देशित किया। निरीक्षण में सहायक सेनानायक अमर बहादुर, शिविरपाल अविचल पांडेय, सूबेदार मेजर कैलाश नाथ सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed