फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dirt and PPE kits spread over the ghats, increasing the risk of infection

घाटों पर फैली गंदगी और पीपीई किट, संक्रमण का खतरा बढ़ा

Fri, 23 Apr 2021 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Dirt and PPE kits spread over the ghats, increasing the risk of infection
नगर निगम की ओर से घाटों की सफाई के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। खासकर हरिश्चंद्र और मणिकर्णिका घाटों पर अंतिम संस्कार के लिए आने वाले शवों के अंतिम संस्कार की सामग्री इधर-उधर फैली पड़ी है। जिसे समय रहते नहीं हटाया गया तो संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है। हरिश्चंद्र घाट के आसपास कुछ पीपीई किट भी इधर-उधर फेंके पड़े थे।
विज्ञापन

भेलूपुर के विनोद यादव ने बताया कि उनके चाचा का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के लिए हरिश्चंद्र घाट पर गए थे। लेकिन घाट पर इधर-उधर गंदगी पड़ी थी। कई जगहों पर पीपीई किट फेंकी पड़ी थी। क्षेत्र के पार्षद राजेश यादव चल्लू ने बताया कि क्षेत्र में तीन से चार बार सफाई हो रही है। सैनिटाइजेशन भी हो रहा है। लेकिन शव लाने वालों की संख्या चौबीसों घंटे है और कर्मचारी निर्धारित समय पर साफ-सफाई सैनिटाइजेशन करके चले जाते हैं। रात के समय थोड़ी दिक्कत हो रही है। लेकिन सुबह तुरंत उसे साफ कराया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामसकल यादव ने बताया कि तीन से चार बार हरिश्चंद्र और मणिकर्णिका घाट की सफाई कराई जा रही है। इस दौरान जो भी गंदगी वहां मिलती है। उसे हटाया जा रहा है। रात में सफाई करने के बाद सफाई कर्मचारी चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed