फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   director of mohalla assi chandra praksah says, he made another movie on varanasi culture

बनारस की संस्कृति और मिजाज पर दूसरी फिल्म बनाएंगे ‘मोहल्ला अस्सी’ के निर्देशक

Tue, 31 Jan 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 31 Jan 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
director of mohalla assi chandra praksah says, he made another movie on varanasi culture
कहा- ‘मोहल्ला अस्सी’ की छह को सुनवाई, न्याय न मिला तो जाएंगे सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
जाने-माने फिल्म निर्देशक-अभिनेता चंद्रप्रकाश द्विवेदी जल्द ही बनारस पर दूसरी फिल्म शुरू करेंगे। इसके केंद्र में भी बनारस की संस्कृति और यहां का मिजाज होगा। इसकी शूटिंग भी बनारस में होगी। हालांकि उनका कहना है कि अगली फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर निर्भर होगी। बीएचयू में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे चंद्रप्रकाश ने कहा कि मैं अभिव्यक्ति की आजादी की लड़ाई लड़ रहा हूं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट में आगामी छह फरवरी को ‘मोहल्ला अस्सी’ पर सुनवाई है।
अगर न्याय नहीं मिला तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगा। प्रख्यात कथाकार प्रो. काशीनाथ सिंह की कृति ‘काशी का अस्सी’ पर बनाई गई फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने रोक लगा दी है।
विज्ञापन

फिल्म में गालियों के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए उसे हटाने को कहा है।
बोर्ड को फिल्म में प्रयुक्त दो दर्जन से अधिक शब्दों पर आपत्ति है। चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि फिल्म से उन शब्दों को हटाना बनारस की सभ्यता का विरोध है। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का विरोध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैं बनारस की संस्कृति और सभ्यता पर और भी फिल्में बनाना चाहता हूं लेकिन ये छह फरवरी को आने वाले फैसले पर निर्भर करता है। बता दें कि बनारस के अस्सी पर बनाई गई ‘मोहल्ला अस्सी’ धर्म और आस्था के व्यवसायीकरण पर चोट करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed