फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Director General of NDRF varanasi visit on a two-day tour saw Ganga Aarti

Varanasi: दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे NDRF के महानिदेशक, देखी गंगा आरती

Wed, 16 Nov 2022 11:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Nov 2022 11:36 PM IST
सार

 एनडीआरएफ के महानिदेशक अतुल करवाल बुधवार की दोपहर दो दिवसीय काशी दौरे पर पहुंचे। एयर इंडिया की नई दिल्ली विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे महानिदेशक का एनडीआरएफ कमांडेंट समेत अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। 

विज्ञापन
Director General of NDRF varanasi visit on a two-day tour saw Ganga Aarti
गंगा आरती में एनडीआरएफ के महानिदेशक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 एनडीआरएफ के महानिदेशक अतुल करवाल बुधवार की दोपहर दो दिवसीय काशी दौरे पर पहुंचे। एयर इंडिया की नई दिल्ली विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे महानिदेशक का एनडीआरएफ कमांडेंट समेत अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।  एयरपोर्ट से महानिदेशक सीधे चौकाघाट सांस्कृतिक संकुल स्थित एनडीआरएफ मुख्यालय पहुंचे और बटालियन के संसाधनों का जायजा लिया।

विज्ञापन


इस दौरान शाम में नमो घाट, राजघाट से होते हुए दशाश्वमेध घाट पर पहुंचे महानिदेशक गंगा आरती में शामिल हुए। दशाश्वमेध घाट स्थित बटालियन के संसाधनों और कार्यों के बारे में कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा से जानकारी ली। कुछ बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया।
विज्ञापन


एनडीआरएफ अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार को चंदौली के साहूपुरी कैंप का दौरा करेंगे। इस दौरान बटालियन के कार्यों की समीक्षा और अधिकारियों, जवानों से रूबरू होंगे। कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के अनुसार महानिदेशक का दौरे का उद्देश्य एनडीआरएफ वाराणसी की आपदाओं को लेकर तैयारी का जायजा लेना और जवानों में नई उर्जा और उत्साह का संचार करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे हर एक बचावकर्मी कठिन से कठिन आपदाओं में सहज रहकर आम जन की समर्पित भाव से सेवा कर सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed