फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Direct flight service started between Kolkata and Jaipur

Varanasi News: कोलकाता और जयपुर के लिए सीधी विमान सेवा शुरू

Mon, 02 Jun 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Direct flight service started between Kolkata and Jaipur

विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस की वाराणसी से कोलकाता और जयपुर के बीच सीधी विमान सेवा रविवार को शुरू हो गई। एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आईएक्स-1596 ने दोपहर 1.50 बजे कोलकाता से 168 यात्रियों को लेकर उड़ान भरी और अपराह्न 3.15 बजे वाराणसी पहुंचा। इसके बाद यही विमान वाराणसी से 3.50 बजे 150 यात्रियों को लेकर रवाना हुआ और जयपुर शाम 5.30 बजे पहुंचा।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि आईएक्स -1560 बनकर विमान ने शाम 6 बजे जयपुर से 148 यात्रियों को लेकर उड़ान भरी और देर शाम 7.40 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा। अंत में यह विमान रात 8.10 बजे वाराणसी से 162 यात्रियों को लेकर रात 9:40 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि पर्यटन, व्यापार और तीर्थयात्रा के लिए यह विमान काफी सहूलियत भरा है। एयरलाइंस ने वाराणसी से कोलकाता के बीच विमान किराया चार हजार निर्धारित किया है। वहीं, जयपुर के लिए लगभग 5 से 6 हजार तक किराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed