फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Direct flight service from Varanasi from 27: SpiceJet booking started for other cities of the country including Jaipur and Guwahati

वाराणसी से सीधी उड़ान सेवा 27 से : जयपुर और गुवाहाटी सहित देश के अन्य शहरों के लिए स्पाइसजेट की बुकिंग शुरू

Wed, 23 Mar 2022 10:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Mar 2022 10:28 PM IST
सार

स्पाइसजेट ने 27 मार्च से वाराणसी से देश के अन्य शहरों के लिए संचालित होने वाले विमानों का समर शिड्यूल जारी किया है। वाराणसी एयरपोर्ट से गोरखपुर जाने वाला विमान हर दिन सुबह 8:40 बजे वाराणसी से उड़ान भरकर सुबह 09:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगा।
 

विज्ञापन
Direct flight service from Varanasi from 27: SpiceJet booking started for other cities of the country including Jaipur and Guwahati
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर से स्पाइसजेट की ओर से जयपुर, पटना, गुवाहाटी और गोरखपुर के लिए प्रतिदिन सीधी उड़ान सेवा की शुरुआत 27 मार्च से की जा रही है। इसके लिए विमान में सीटों की बुकिंग सेवा शुरू कर दी गई है। विमान का किराया भी ऑनलाइन जारी कर दिया गया है।   

विज्ञापन


स्पाइसजेट ने 27 मार्च से वाराणसी से देश के अन्य शहरों के लिए संचालित होने वाले विमानों का समर शिड्यूल जारी किया है। वाराणसी एयरपोर्ट से गोरखपुर जाने वाला विमान हर दिन सुबह 8:40 बजे वाराणसी से उड़ान भरकर सुबह 09:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगा, जो गोरखपुर से सुबह 09:55 बजे उड़ान भरकर सुबह 10:50 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट आएगा।
विज्ञापन


इसका किराया 2,765 रुपये है। वाराणसी से गुवाहाटी के लिए जाने वाला विमान दोपहर 12:40 बजे उड़ान भरकर दोपहर 2.50 बजे गुवाहाटी पहुंचेगा। यही विमान गुवाहाटी से दोपहर बाद 3.10 बजे से उड़ान भरकर शाम 5.10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। इसका किराया 8,333 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पटना का किराया 3,256 रुपये

वहीं वाराणसी से पटना जाने वाला विमान शाम 04:45 बजे प्रस्थान कर शाम 05:30 बजे पटना पहुंचेगा। यह पटना से शाम 6:05 बजे प्रस्थान कर शाम 6:45 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेगा। इसका किराया 3,256 रुपये है। जयपुर से वाराणसी आने वाला विमान दोपहर 2:25 बजे जयपुर से चलकर शाम 4:10 बजे वाराणसी आएगा। यहीं विमान वाराणसी से जयपुर के लिए शाम 7:10 बजे प्रस्थान कर रात 8:55 बजे जयपुर पहुंचेगा। इसका किराया 7638 रुपये है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed