{"_id":"6257da283cc46724b02b839f","slug":"direct-flight-service-from-varanasi-airport-to-ahmedabad-start-from-15-april-know-about-go-airways-starting-fare","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सफर होगा आसान : बनारस से अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान सेवा आज से, इतना है शुरुआती किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफर होगा आसान : बनारस से अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान सेवा आज से, इतना है शुरुआती किराया
Fri, 15 Apr 2022 01:52 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:52 AM IST
सार
बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से अहमदाबाद- वाराणसी के लिए सीधी उड़ान सेवा गो फर्स्ट एयरलाइंस शुक्रवार से शुरू करेगी।
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी से अहमदाबाद का सफर अब आसान होगा। शुक्रवार से गो एयरवेज (गो फर्स्ट एयरलाइंस) की सीधी विमान सेवा शुरू हो रही है। यह विमान सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
इस रूट पर विमान संचालन की मांग काफी दिनों से थी। गो फर्स्ट एयरलाइंस अपनी विमान सेवा को शुक्रवार से संचालित करने की घोषणा की है। कंपनी के द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार विमान सख्या जी- 8768 अहमदाबाद एयरपोर्ट से दोपहर 01:25 बजे उड़ान भरकर 03:35 बजे वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेगा।
विज्ञापन
यहीं विमान वाराणसी एयरपोर्ट से शाम 4:05 बजे उड़ान भरकर अहमदाबाद शाम 05:55 बजे पहुंचेगा। एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया की वाराणसी से अहमदाबाद के लिए 15 अप्रैल से विमान सेवा शुरू हो रही है। बुधवार को छोड़ कर प्रतिदिन संचालित होंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
वाराणसी से अहमदाबाद का शुरुआती किराया लगभग सात से साढ़े सात हजार है। विमान का फ्लैक्सी किराया होने के घट बढ़ सकता है। सीधी उड़ान होने से विमान यात्रियों के समय की बचत होगी।इसके पूर्व इंडिगो, स्पाइस जेट और गो एयर की विमान सेवा वाराणसी-अहमदाबाद के बीच संचालित होती थी। लेकिन कोरोना संक्रमण काल में सेवाएं बंद हो गई थी। गो एयरवेज के स्टेशन मैनेजर मलय जैन ने बताया कि इस विमान के शुरू होने से वाराणसी-अहमदाबाद के लिए यात्रियों को सहूलियत होगी।