फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Diploma in Ayurveda Diet and Nutrition will start soon in Sampurnanand university

वाराणसीः संपूर्णानंद में जल्द शुरू होगा आयुर्वेद आहार और पोषण में डिप्लोमा, संस्कृत भारती के विशेषज्ञों के सहयोग से तैयार होगा पाठ्यक्रम

Thu, 25 Nov 2021 09:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Nov 2021 09:23 PM IST
सार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत भारती के अखिल भारतीय महासचिव श्रीशदेव पुजारी के सहयोग और मार्गदर्शन से आयुर्वेद आहार और पोषण में डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित करने की योजना है। 

विज्ञापन
Diploma in Ayurveda Diet and Nutrition will start soon in Sampurnanand university
sampurnanand university - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयुर्वेद आहार और पोषण में डिप्लोमा के पाठ्यक्रम शुरू होंगे। संस्कृत भारती के विशेषज्ञों के सहयोग से पाठ्यक्रम तैयार किया जाएगा। कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को बताया कि संस्कृत भारती के अखिल भारतीय महासचिव श्रीशदेव पुजारी के सहयोग और मार्गदर्शन से आयुर्वेद आहार और पोषण में डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित करने की योजना है।

विज्ञापन


पाठ्यक्रम विशेषज्ञ के जरिए शीघ्र तैयार कराया जाएगा। संपूर्ण राष्ट्र में इष्टतम पोषण की अवधारणा को बढ़ावा देने के लिए एक समग्र दृष्टिकोण की आवश्यकता है। पुजारी ने बताया कि विकासशील राष्ट्र वर्तमान में कुपोषण के दोहरे बोझ के पोषण-स्पेक्ट्रम के दोनों छोर पर गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसे देख आयुर्वेद में निहित ज्ञान राशि द्वारा स्वस्थ जीवन, स्वस्थ विचार के अंतर्गत आयुर्वेद आहार और पोषण में डिप्लोमा (एक वर्षीय) पाठ्यक्रम संचालित करने से शिक्षा संस्थाओं के माध्यम से एक जनजागरण अभियान प्रारंभ होगा। लोगों में अपने स्वास्थ्य के बारे में सजगता आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed