{"_id":"5bfa52e8bdec2241b5202ee9","slug":"dinesh-sharma-gave-statement-on-ram-mandir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिनेश शर्मा ने राम मंदिर को लेकर कहा, लॉलीपॉप की न करें बात, गुलगुले खाने का कीजिए इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनेश शर्मा ने राम मंदिर को लेकर कहा, लॉलीपॉप की न करें बात, गुलगुले खाने का कीजिए इंतजार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए सरकार से जनअपेक्षाएं ज्यादा हैं। सरकार पर जनता की आकांक्षाओं का दबाव है। ईश्वरीय शक्ति का प्रभाव है। तीसरा भगवान राम के प्रति हमारा लगाव है।
रविवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद डॉ. शर्मा ने कहा कि सरकार मंदिर निर्माण के लिए लॉलीपॉप जैसी कोई बात नहीं है। मंदिर निर्माण का समय आ गया है। विरोधियों को भी अब गुलगुले खाने का इंतजार करना चाहिए। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मंदिर निर्माण की तारीख मांगने के बारे में डॉ. शर्मा ने कहा कि भगवान की नगरी में क्या होगा, ये इंसान नहीं बता सकता। मनुष्य तो करने वाला है और कराने वाला ऊपर वाला है।
पूर्व मंत्री और सपा नेता आजम खान के अयोध्या में मुसलमानों के पलायन संबंधी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में जितना हिंदू सुरक्षित है, मुसलमान भी उतने ही सुरक्षित हैं। भारत दुनिया का पहला देश है, जहां अल्पसंख्यक सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने विश्वनाथ मंदिर परिसर में चल रहे कॉरिडोर के कार्यों का जायजा भी लिया।

नई शिक्षा नीति भी जल्द बनेगी
दिनेश शर्मा
- फोटो : amar ujala
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन समारोह में भारतीय संस्कृति और शिक्षा के साथ ही शिक्षा नीति, पर्यावरण कुम्भ सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बतौर मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि समय के साथ ही सोच में बदलाव आता जा रहा है। जल्द ही एक शिक्षा नीति बनाई जाएगी।
पहले माध्यमिक, उच्च शिक्षा के लिए एक ही नीति बनाने का प्रयास चल रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक स्थिति जर्जर हो चुकी थी, बावजूद इसके 921 करोड़ रुपये सातवें वेतनमान का एरियर प्रदेश सरकार ने दिया। उन्होंने शिक्षकों की अधिवर्षता आयु बढ़ाने, विनियमितीकरण आदि पर जल्द ही कार्रवाई की बात कही।
उन्होंने कहा कि सभी कुलपतियो के प्रमोशन करने का निर्देश दिए गए हैं। यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार ही नियुक्ति होगी। संगोष्ठी में विद्यापीठ के कुलपति प्रोफेसर टीएन सिंह, पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जीसीआर जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।