{"_id":"5baddb74867a557fe25379b1","slug":"dinesh-sharma-gave-statement-on-ram-mandir-temple-construction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के डिप्टी सीएम का बयान, समय आने पर श्रीराम खुद बनवाएंगे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के डिप्टी सीएम का बयान, समय आने पर श्रीराम खुद बनवाएंगे मंदिर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 28 Sep 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने की जरूरत नहीं है। समय आने पर भगवान श्रीराम खुद मंदिर बनवाएंगे। इसके लिए किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। कहा कि डीएम और डीआईओएस की गाड़ी में जीपीएस लगेगा और दोनों अधिकारी इसी गाड़ी से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने जाएंगे।
मिर्जापुर में अष्टभुजा डांक बंगले में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे के साथ वायस रिकार्डर लगाने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा केंद्र से 200 मीटर की दूरी के अंदर प्रबंध समिति के सदस्य नहीं आएंगे। नकल माफिया पर गोपनीय तरीके से नजर रखी जाएगी।
कहा कि 46 डिग्री कालेज और 45 इंटर कालेजों की स्थापना जल्द होगी। अब कोई माध्यमिक विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं रहेगा। इसके लिए शिक्षकों के 12 हजार खाली पदों को भरने का निर्देश दिया गया है। शिक्षक अब स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
बारिश खत्म होने के बाद सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया गया है। डांक बगले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि परीक्षा केंद्र किसी के दबाव में आकर न बनाया जाए। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करेगी। इसमें जिलाधिकारी का निर्णय अंतिम होगा।

विंध्याचल में गंदगी देख डिप्टी सीएम नाराज
दर्शन करते दिनेश शर्मा
- फोटो : amar ujala
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने शुक्रवार की सुबह मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर मंगल कामना की। उन्होंने विंध्याचल का निरीक्षण किया। इस दौरान चारों तरफ गंदगी देखकर वे नाराज हो गए और प्रभारी ईओ विनय तिवारी को निलंबित करने की चेतावनी दी। कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जरूरत हो विंध्याचल में और सफाईकर्मी तैनात किए जाएं।
जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने मामले को संभालते हुए कहा कि मिर्जापुर नगर पालिका पालिका में ईओ की तैनाती नहीं है। विनय तिवारी अहरौरा के अधिशासी अधिकारी हैं, जिनको मिर्जापुर नगर पालिका का भी चार्ज मिला हुआ है। दोनों स्थानों का कार्य देखने के कारण यहां का कार्य प्रभावित हो रहा है।
इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक यहां किसी ईओ की तैनाती नहीं हो जाती है, तब तक नगर पालिका मिर्जापुर का चार्ज नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा जाए, ताकि नवरात्र मेले के दौरान कोई समस्या न हो। इससे पहले डिप्टी सीएम का हेलीकाप्टर सुबह 8:45 पर अष्टभुजा हेलीपैड पर उतरा।
यहां से वह विशेष वाहन से मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे। गर्भगृह में पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं के दर्शन पूजन कर हवन कुंड की परिक्रमा कीे। डिप्टी सीएम को तीर्थ पुरोहित पंडित सुधाकर मिश्र, चित्रसेन मिश्र ने दर्शन पूजन कराया।

विपक्षी दलों का गठबंधन स्वार्थी
डिप्टी सीएम ने लोकसभा चुनाव संचालन समिति की ली बैठक
- फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा हम 2019 का चुनाव लड़ने को तैयार हैं, क्योंकि हमारे पास कुशल कार्यकर्ताओं की फौज है। जिस तरह गुजरात व मध्य प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस की सीधी टक्कर है, उसी तरह उत्तर प्रदेश में सभी दल एक साथ होकर हमसे लड़ेंगे, तब भी जीत हासिल करेंगे। विपक्षी दलों का स्वार्थी गठबंधन है।
उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को नगर के डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल लोहिया तालाब में लोकसभा संचालन समिति मिर्जापुर, सोनभद्र, व भदोही के सांसदों, विधायकों व काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव के संदर्भ में बैठक कर रहे थे।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 का चुनाव हम भारी बहुमत से जीतेंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि चुनाव नजदीक है इसलिए एक दिन भी समय बर्बाद करना ठीक नहीं है। अभी से तैयारी में जुट जाएं। इस दौरान प्रदेश महामंत्री व भाजपा विधान परिषद सदस्य विद्या सागर सोनकर ने कहा चुनाव जीतने के लिए बूथ जीतना जरूरी होता है।
हमें बूथ के माध्यम से ही लड़ाई लड़नी है। अगर हम बूथ जीतेंगे तो चुनाव भी जीतेंगे। बूथों की समितियों का गठन समय पर हो जाना चाहिए। जिन मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं, कार्यकर्ता उनका नाम जोड़वाएं और जो गलत नाम है उन्हें निकलवाएं।
बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी काशी क्षेत्र सलिल विश्नोई, भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, महामंत्री काशी क्षेत्र काशीनाथ तिवारी, भदोही से सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, सोनभद्र से सांसद छोटेलाल खरवार, राज्यसभा सांसद राम सकल सहित कई भाजपा विधायक व पदाधिकारी मौजूद रहे।

सख्ती से परीक्षार्थियों की संख्या घटी
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शुक्रवार कहा कि माध्यमिक शिक्षा में बड़ा घोटाला था। सख्ती के बाद परीक्षार्थियों की संख्या काफी घटी है। वर्ष 2016-17 में 67 लाख 22 हजार छात्र परीक्षा में बैठे थे। कड़ाई की गई तो वर्ष 2017-18 में 11 लाख 27 हजार परीक्षार्थी कम हो गए। इस बार इनकी संख्या और कम हो गई है।
अष्टभुजा डांक बंगले में प्रेसवार्ता में कहा कि बोर्ड परीक्षा सात फरवरी से तीन मार्च तक चलेगी। हाई स्कूल की 15 और इंटर की परीक्षा 16 दिनों तक होगी। वही विद्यालय परीक्षा केंद्र बनेंगे जहां शौचालय, बिजली, पानी, इनर्वटर की बाउंड्री वाल की सुविधा होगी। कहा कि पूरे प्रदेश में एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू की गईं हैं।
अब नया सत्र जुलाई की जगह एक अप्रैल से चल रहा है। शिक्षा को रोजगार परक बनाने के लिए शोधपीठ की स्थापना की गई है। शिक्षकों की स्थानांतरण नीति में भी बदलाव किया गया है। अब किसी भी शिक्षक को स्थानांतरण के लिए डीआईओएस या अन्य अन्य अधिकारी के यहां चक्कर नहीं लगाना होगा। विधवा, अविवाहित महिला, दिव्यांग को प्राथमिकता के आधार पर स्थानांतरण का लाभ दिया जाएगा। अब कोई माध्यमिक विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं रहेगा। इसके लिए शिक्षकों के 12 हजार खाली पदों को भरने का निर्देश दिया गया है।
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षण व्यवस्था सुव्यवस्थित करने के लिए सरकार ने शिक्षकों को सातवें वेतनमान के लिए 921 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मानदेय पर कार्यरत 903 शिक्षकों को नियमित किया गया है।
डिग्री कालेजों में प्राचार्य के लिए कई मानक थे। कई पाबंदियां हटा ली गई हैं। इससे प्राचार्य के खाली पदों पर तैनाती होगी। कहा सरकार ने एक साल के अंदर 205 नए विद्यालयों की स्थापना की है। किसी ने जूता मोजा, कापी, किताब आदि के लिए वसूली करने की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई होगी। बोर्ड परीक्षा को लेकर यहीं बातें उन्होंने डाक बंगले में माध्यमिक शिक्षा के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में भी कहीं।