भाजपा-पीडीपी का गठबंधन टूटने पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने ये कहा
वाराणसी के पलहीपट्टी में मीडिया से बातचीत में यूपीपीएससी की सीबीआई जांच के सवाल पर कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर योगी सरकार बेहद सख्त है। इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो, यह सरकार सुनिश्चित कराएगी।
कहा कि लखनऊ होटल में लगी आग की घटना की जांच कराई जाएगी। महागठबंधन के सवाल पर कहा कि विपक्षी पार्टियां केवल एक ही मुद्दे पर चलती हैं कि मोदी जी का मुकाबला कैसे करें।
डिप्टी सीएम ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सराहना की। पूर्व सीएम अखिलेश यादव के दिल्ली जाने पर कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति उत्तर प्रदेश के निवासी तय करते हैं।