फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dilip became the new president of BJP Kashi region

Varanasi News: भाजपा काशी क्षेत्र के नए अध्यक्ष बने दिलीप

Sun, 26 Mar 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dilip became the new president of BJP Kashi region
भाजपा ने काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल को पदोन्नति दे दी है। अब उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। काशी के तीन और पदाधिकारियों को प्रदेश इकाई में जगह मिली है। इससे काशी क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उत्साहित हैं। फिलहाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे महेश चंद श्रीवास्तव को कोई नई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार की देर शाम प्रदेश इकाई के गठन के साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्षों के नाम का एलान कर दिया। इसमें काशी के शंकर गिरी को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दूसरी बार दी गई है। मीना चौबे को भी प्रदेश मंत्री बनाया गया है। उन्हें भी दूसरी बार प्रदेश इकाई में जगह मिली है। मनीष कपूर कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पहले की तरह निभाते रहेंगे। पार्टी नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने बधाई दी है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भाजपा को करेंगे मजबूत
क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर दिलीप सिंह पटेल ने खुशी जताई। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देश ही नहीं, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में सुशासन वाली सरकार है। कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और सिद्धांतों को काशी क्षेत्र के जन-जन तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। हमारा परिवार जन्मजात भाजपाई है। राम मंदिर आंदोलन के समय शिला पूजन के दौरान भाजपा से जुड़े थे।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग से आते हैं दिलीप
मिर्जापुर के चुनार क्षेत्र के गांव मगरहा के स्थायी निवासी और काशी के सुंदरपुर क्षेत्र में रहने वाले दिलीप सिंह पटेल को काशी क्षेत्र का नया अध्यक्ष बनाया गया है। दिलीप पिछड़ा वर्ग से आते हैं। संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। सुंदरपुर में रहते हैं। दो बार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। मिर्जापुर में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। काशी से बीएससी और प्रयागराज एमएससी किया है। कॉलेज संचालन व कृषि कार्य से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
भाजपा ही एक ऐसी लोकतांत्रिक पार्टी है, जहां कार्यकर्ता ही सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। किसी भेदभाव के बगैर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया जाता है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में काशी क्षेत्र में भाजपा की जड़ों को और मजबूत किया जाएगा। बूथ और मंडल स्तर पर काम किया। 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान काशी क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभाओं का प्रभारी भी रहा। पंचायत चुनाव के संयोजक भी रहे हैं। - दिलीप सिंह पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र


सोशल इंजीनियरिंग का रखा गया खास ख्याल

भाजपा के काशी क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट भी है, इसलिए भाजपा के लिए काशी क्षेत्र हर मायने में बहुत खास है। संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष के चयन में सोशल इंजीनियरिंग का विशेष ध्यान रखा गया है। काशी क्षेत्र की संसदीय सीटों पर कुर्मी बिरादरी निणाZयक भूमिका में रहती है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिहाज से दिलीप की तैनाती महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दिलीप की कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी पैठ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed