फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dilapidated House Collapses In Kashi Vishwanath Corridor in varanasi two Labourers killed and many Injured

वाराणसी में हादसा: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में जर्जर मकान गिरा, दो मजदूरों की मौत, पीएम मोदी ने जाना हाल

Tue, 01 Jun 2021 01:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 01 Jun 2021 01:08 PM IST
सार

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए ललिता घाट स्थित गोयनका छात्रावास का अधिग्रहण किया गया है। सोमवार की रात कार्यदायी संस्था के मजदूर छात्रावास के जर्जर हिस्से के नीचे सोए हुए थे। मंगलवार तड़के चार बजे के लगभग छात्रावास का जर्जर हिस्सा अचानक भरभरा कर गिरने से उसके मलबे के नीचे नौ मजदूर दब गए।

विज्ञापन
Dilapidated House Collapses In Kashi Vishwanath Corridor in varanasi two  Labourers killed and many  Injured
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में जर्जर मकान गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परिसर में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हुआ।  ललिता घाट के पास जर्जर दो मंजिला मकान गिर जाने से मलबे में दबकर बंगाल निवासी दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि हादसे में सात मजदूर घायल हो गए। घायलों को कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद छह मजदूरों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।  हादसे की सूचना पाकर जिले के पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच जांच में जुट गए हैं।  काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ ने बयान जारी कर बताया कि इस हादसे के शिकार मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। 
विज्ञापन

 
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए ललिता घाट स्थित गोयनका छात्रावास का अधिग्रहण किया गया है। सोमवार की रात कार्यदायी संस्था के मजदूर गोयनका छात्रावास के जर्जर हिस्से के नीचे सोए हुए थे। मंगलवार तड़के चार बजे के लगभग छात्रावास का जर्जर हिस्सा अचानक भरभरा कर गिरने से उसके मलबे के नीचे नौ मजदूर दब गए। चीख पुकार सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे कॉरिडोर में तैनात पुलिसकर्मियों ने सभी को मलबे के नीचे से बाहर निकाला और कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में पश्चिम बंगाल के मालदा जिला के कालिया चक निवासी अब्दुल मोमिन (25) और अमीनुल मोमिन (45) की मौत हो गई।  वहीं, इमरान, आरिफ मोमिन, शाहिद अख्तर, सकीउल मोमिन, हाकिम खान और आरिफ मोमिन को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मजदूर अब्दुल जब्बार के पैर में चोट लगने के कारण उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है। जिसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया। हादसे में घायल अन्य सात मजदूरों की हालत ठीक है। पिछले हफ्ते 23 मई को लाहौरी टोला स्थित एक जर्जर मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए थे।

पीएम मोदी ने ली हादसे की जानकारी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी मंडलायुक्त को फोन कर हादसे की जानकारी ली। मंडलायुक्त  दीपक अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने जर्जर भवन गिरने के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों और मृतकों के परिवार को केंद्र की तरफ से हरसंभव सहायता देने का निर्देश दिया है।
 

10 दिन के अंदर दूसरा हादसा

काशी विश्वनाथ परिसर में 10 दिन के अंदर दूसरी बार जर्जर मकान गिरने की घटना घटी है। इससे पहले 23 अप्रैल को लाहौरी टोले के समीप तीन मंजिला मकान की एक कमरे की दीवार भरभरा कर गिर गई थी। तब हादसे में पांच लोग घायल हो गए थे। बता दें कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के आसपास  कई मकान वर्षों पुराने और जर्जर हाल में हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि कॉरिडोर निर्माण कार्य में लगी भारी मशीनों हो रहे कंपन के कारण जर्जर मकान गिर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed