{"_id":"6afc14211d96f9b8c90428e7","slug":"digital-census-begins-in-varanasi-with-mayor-ashok-tiwari-self-enumeration-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: मेयर की स्व-गणना के साथ हुई डिजिटल जनगणना की शुरुआत, 30 नवंबर तक खुद भर सकेंगे परिवार का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: मेयर की स्व-गणना के साथ हुई डिजिटल जनगणना की शुरुआत, 30 नवंबर तक खुद भर सकेंगे परिवार का ब्योरा
Tue, 17 Nov 2026 02:15 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:15 PM IST
सार
देश की पहली डिजिटल जनगणना का आगाज हो गया है। वाराणसी में इसकी शुरुआत मेयर की स्व-गणना के साथ हुई। वहीं 30 नवंबर तक खुद अपने परिवार का ब्योरा ऑनलाइन भर सकेंगे।
विज्ञापन
स्व-गणना करते मेयर अशोक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश की पहली डिजिटल जनगणना के तहत सोमवार से स्व-गणना की प्रक्रिया का शुभारंभ हुआ। शहर के प्रथम नागरिक मेयर अशोक कुमार तिवारी ने सोमवार को सिगरा आवास पर ऑनलाइन स्व-गणना कर अभियान की शुरुआत की। मेयर ने कहा कि 16 से 30 नवंबर तक नागरिक स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
इस डिजिटल प्रक्रिया के तहत लोगों को 40 बिंदुओं पर अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी। स्पष्ट किया कि आमजन की ओर से दी जाने वाली जानकारियां पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय रखी जाएंगी। इस डेटा का उपयोग देश के समग्र विकास और भावी योजनाओं के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
अपर नगर आयुक्त बरखा सिंह ने बताया कि पहले चरण की तर्ज पर ही आम जन आधिकारिक पोर्टल पर स्वयं अपना और अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं। मोबाइल नंबर और नाम से पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन
