{"_id":"573788764f1c1ba87e919973","slug":"dibrugarh-express-narrowly-survived-being-a-victim-of-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 15 May 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस शनिवार की शाम बर्निंग ट्रेन होने से बाल-बाल बची। सारनाथ स्टेशन के आउटर के पास ब्रेक बाइंडिंग जाम होने की वजह से एक वातानुकूलित बोगी के पहियों के पास चिंगारी और धुआं उठने लगा। हालांकि तत्काल ही आउटर पर तैनात आरपीएफ जवान की नजर पड़ गई और ट्रेन को रुकवाकर चिंगारी और धुएं पर काबू पा लिया गया। खामी दुरुस्त कराकर ट्रेन रवाना की गई।
कैंट रेलवे स्टेशन से रवाना होने के बाद अमृतसर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस शाम 4:10 बजे सारनाथ स्टेशन पहुंची। वहां से ट्रेन कादीपुर की ओर बढ़ी ही थी कि एक वातानुकूलित बोगी के पहियों के पास से चिंगारी और जबरदस्त धुआं उठना शुरू हुआ। आउटर पर तैनात आरपीएफ जवान रियाज खान ने यह सूचना स्थानीय स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार को दी।
साथ ही, रेल कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। वहां से ट्रेन के चालक और गार्ड को जानकारी दी गई। फाटक नंबर 15 पर ट्रेन रोकी गई। चिंगारी और धुएं पर काबू पाया गया। खामी दुरुस्त कराकर ट्रेन आगे रवाना की गई।