फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dialysis unit of BHU hospital filled with water due to pipe burst, treatment stopped for two hours

Varanasi News: पाइप फटने से बीएचयू अस्पताल के डायलिसिस यूनिट में भरा पानी, दो घंटे ठप रहा इलाज

Wed, 18 Dec 2024 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dialysis unit of BHU hospital filled with water due to pipe burst, treatment stopped for two hours
पाइप फटने से बीएचयू अस्पताल के डायलिसिस यूनिट में भरा पानी, दो घंटे ठप रहा इलाज
विज्ञापन


- सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के तीसरे तल पर है यूनिट, मरीजों को किया गया बाहर

- कर्मचारियों ने निकाला पानी, फिर शुरू हुई डायलिसिस

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। पाइप फटने की वजह से मंगलवार को बीएचयू अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की डायलिसिस यूनिट में पानी भर गया। इस कारण दो घंटे तक इलाज ठप रहा। आनन-फानन में मरीजों को वार्ड से बाहर किया गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह यूनिट से पानी निकाला, तब जाकर डायलिसिस शुरू हो पाई।
सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के तीसरे तल पर 20 बेड की डायलिसिस यूनिट है। मंगलवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे पानी की आपूर्ति के लिए लगी पाइप फट गई। इससे यूनिट में पानी भर गया। डायलिसिस रोक दी गई और मरीजों को बाहर निकाला गया। पहले से डायलिसिस कराने की लाइन में लगे लोगों को इलाज ठप होने की जानकारी मिली तो परेशान हो गए। शाम 5 बजे के बाद डायलिसिस शुरू हो सकी है।
विज्ञापन

सामनेघाट निवासी एक महिला अपने बेटे के साथ डायलिसिस कराने पहुंची थी। बेटे ने बताया कि कर्मचारियों ने जानकारी दी और कहा कि अभी इंतजार करना पड़ेगा। मिर्जामुराद, बाबतपुर, चिरईगांव सहित अन्य क्षेत्रों से भी मरीज पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार घंटे में एक मरीज की डायलिसिस, 200लीटर पानी की जरूरत

नेफ्रोलॉजी विभाग के तहत डायलिसिस यूनिट चलती है। यहां हर दिन 50 से ज्यादा मरीजों की डायलिसिस की जाती है। आईएमएस बीएचयू में नेफ्रोलॉजी के विभागाध्यक्ष प्रो. शिवेंद्र सिंह के अनुसार, डायलिसिस यूनिट में पानी आपूर्ति के लिए लगे पाइप के फटने की वजह से यूनिट में पानी भर गया था। इस वजह से मरीजों की डायलिसिस रोकनी पड़ी। कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए यूनिट से पानी निकाला और सफाई की,तब जाकर डायलिसिस शुरू हो सकी। डायलिसिस में पानी की बहुत जरूरत होती है। एक मरीज की डायलिसिस में करीब चार घंटे लगते हैं। हर घंटे करीब 50 लीटर पानी की जरूरत पड़ती है। चार घंटे में 200 लीटर पानी की खपत होती है। इस समय यूनिट में करीब 20 मशीनें हैं।हर घंटे 1000 लीटर पानी की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed