{"_id":"63dd13299f7ddd091a0f7409","slug":"dhundhiraj-ganesh-statue-should-remain-intact-mahant-of-annapurna-temple-opposes-removal-of-temple-2023-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: ढुंढिराज गणेश की प्रतिमा यथावत रहनी चाहिए, अन्नपूर्णा मंदिर के महंत ने मंदिर हटाने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: ढुंढिराज गणेश की प्रतिमा यथावत रहनी चाहिए, अन्नपूर्णा मंदिर के महंत ने मंदिर हटाने का किया विरोध
Fri, 03 Feb 2023 07:29 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 03 Feb 2023 07:29 PM IST
सार
अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत ने कहा कि बीती रात से विश्वनाथ मंदिर के पीछे की दीवार टूट रही है। इससे लोगों में ढुंढिराज गणेश जी के विस्थापन की चर्चा होने लगी है। कहा कि विकास का विरोध नहीं है लेकिन गणेश जी का विस्थापन स्वीकार योग्य नहीं है।
विज्ञापन
अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी ने कहा ढुंढिराज गणेश के मंदिर पर काशी की जनता और अन्नपूर्णा मंदिर प्रबंधन किसी तरह का समझौता नहीं करेगा। महंत ने कहा कि विकास का विरोध नहीं है लेकिन गणेश जी का विस्थापन किसी भी हाल में स्वीकार योग्य नहीं है। प्रथमेश गणेश की प्रतिमा यथावत ही रहनी चाहिए।
विज्ञापन
शुक्रवार को ढुंढिराज गणेश मंदिर पर प्रेसवार्ता के दौरान अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत ने कहा कि बीती रात से विश्वनाथ मंदिर के पीछे की दीवार टूट रही है। इससे लोगों में गणेश जी के विस्थापन की चर्चा होने लगी है। महंत ने कहा कि गणेश जी का स्थान बदला तो काशी की जनता आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन
कोई अनहोनी होती है तो सारी जिम्मेदारी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की होगी। उन्होंने काशी की जनता से आह्वान किया कि वे भी इस आंदोलन में आगे आएं। इस दौरान चंद्रशेखर द्रविड़, अजय शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, धीरेंद्र सिंह और काशी मिश्रा रहे।
विज्ञापन
तोड़ी जा रही है मंदिर के पीछे की दीवार, बन रहा चबूतरा
दरअसल, ढुंढिराज गणेश मंदिर के पीछे की दीवार को बृहस्पतिवार की रात से ही तोड़ने का काम चल रहा है। दीवार तोड़ने के बाद मंदिर के पीछे कुछ दूर पर चबूतरे का निर्माण कराया जा रहा है। इसी निर्माण को लेकर तमाम तरह की सुगबुगाहट हो रही है।