{"_id":"671a9d472914c62c81033274","slug":"dharmendra-pradhan-will-be-the-chief-guest-of-the-convocation-ceremony-of-iit-bhu-varanasi-news-c-20-vns1056-769173-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: आईआईटी बीएचयू के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे धर्मेंद्र प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: आईआईटी बीएचयू के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे धर्मेंद्र प्रधान
विज्ञापन
- 28 अक्तूबर को स्वतंत्रता भवन में आयोजित समारोह में मेधावियों को देंगे मेडल
- बोर्ड ऑफ गवर्नर के चेयरमैन डॉ. कोटा हरिनारायन करेंगे अध्यक्षता, शिक्षामंत्री देंगे दीक्षांत भाषण
- 1954 छात्र-छात्राओं को दी जाएंगी उपाधियां, 60 मेधावियों को मिलेंगे 100 मेडल
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के 13वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान होंगे। 28 अक्तूबर को आयोजित समारोह में शिक्षामंत्री मेधावियों को स्वर्ण पदक से नवाजेंगे और दीक्षांत भाषण देंगे। समारोह की अध्यक्षता आईआईटी के बोर्ड ऑफ गवर्नर के चेयरमैन डॉ. कोटा हरिनारायन करेंगे।
आईआईटी बीएचयू के दीक्षांत समारोह में इस बार 60 मेधावियों को 100 मेडल दिए जाएंगे। स्वतंत्रता भवन में सुबह 9 बजे से आयोजित समारोह के दौरान 1954 छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी जाएंगी। इसमें सबसे अधिक बीटेक के 1060, 319 आईडीडी, 263 एमटेक/एमफार्मा, 49 एमएससी और 13 बीआर्क के छात्र शामिल हैं। इनके अलावा 250 से अधिक शोधार्थियों को डॉक्टरेट की डिग्री दी जाएगी।
दीक्षांत समारोह में अब केवल तीन दिन का ही समय बचा है। ऐसे में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विभागों, संकायों में शोध पूरा कर चुके शोध छात्रों की अपडेट सूची भी तैयार कराई जा रही है। मुख्य समारोह के एक दिन पहले 27 अक्तूबर को स्वतंत्रता भवन में अपराह्न चार बजे पूर्वाभ्यास होंगे। इसमें मेधावी विद्यार्थियों के साथ ही आईआईटी निदेशक भी मौजूद रहेंगे। दीक्षांत समारोह का क्रियान्वयन सीनेट अध्यक्ष व संस्थान के निदेशक प्रो. अमित पात्रा, शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. श्याम बिहारी द्विवेदी, प्रो. इंद्रजीत सिन्हा, प्रो. अनुराग ओहरी, कुलसचिव राजन श्रीवास्तव करेंगे।