फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dharmendra pradhan came varanasin and wath CNG PNG facility

काशी पहुंचे पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, CNG-PNG योजना का हाल जानने के बाद ये बोले

Fri, 04 May 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 04 May 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra pradhan came varanasin and wath CNG PNG facility
केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गुरुवार को काशी पहुंचे। डीरेका स्थित एक घर के किचन में जाकर उन्होंने पीएनजी सुविधा की जानकारी ली।
विज्ञापन


ट्रायल के तौर पर डीरेका, बीएचयू के दो सौ घरों में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) से चूल्हे जलने लगे। गुरुवार को काशी पहुंचे पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गेल की इस योजना का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पहले कनेक्शन धारक डीरेका के डिप्टी सीएमई रजनेश सिंह के किचन में जाकर उन्होंने पीएनजी सुविधा की जानकारी ली। डिप्टी सीएमई की पत्नी दीपा सिंह खासा उत्साहित नजर आइं। उन्होंने बताया कि पिछले 13 दिन से टेस्टिंग के तौर पर वह इसका इस्तेमाल कर रही हैं। यह सुरक्षित व सस्ती योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः बोले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अगले तीन साल में पूरे यूपी को पाइप गैस कनेक्शन से करेंगे कवर

इस दौरान मंत्री ने डीरेका मैदान को देखा। माना जा रहा है यहीं पर पीएम की सभा होगी जहां से योजना का लोकार्पण होगा। बीएचयू और डीरेका परिसर समेत शहर में बिछाई गई 27 किलोमीटर लंबी गैस पाइप लाइन चार्ज कर उसकी टेस्टिंग की जा चुकी है। टेस्टिंग शुरू होते ही डीरेका, बीएचयू और भेल परिसर के 5031 आवासों में पाइप लाइन के जरिए गैस चूल्हे चालू हो गए। 

बीएचयू में 1500 और डीरेका में 3500 के अलावा भेल में 31 आवासों को पीएनजी कनेक्शन से जोड़ा गया है। आम जनता या कनेक्शनधारी गैस लीकेज से संबंधित जानकारी 9650503792 और 0542-2508060 पर दे सकता है। पाइपलाइन पर वार्निंग मार्कर और पाइपलाइन लोकेशन के लिए पीले पत्थर लगाए गए हैं।


ऑटो वालों को 100 रुपये प्रतिदिन का फायदा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीएनजी से ऑटो वालों को 100 रुपये प्रतिदिन का फायदा हो जाएगा। उनकी महीने में पेट्रोल डीजल की अपेक्षा सीएनजी से ढाई से तीन हजार रुपये की बचत होगी।
 कहा कि यहां छात्र पढ़ने आते हैं। उन्हें देखते हुए बाइक में रेट्रो फिट लगाएंगे। इसमें पेट्रोल की बजाय गैस भरा जाएगा। इससे प्रतिदिन 30 रुपये की बचत होगी।

तो बदल जाएगा प्रदूषित शहर का टैग
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब सीएनजी और पीएनजी से वाहन और अन्य कार्य होंगे तो अभी जो वाराणसी के बारे में पर्यावरण की प्रदूषित शहरों से जुड़ी रिपोर्ट आई है। वह स्थिति बदल जाएगी। प्रदूषित शहर का पैरामीटर बदल जाएगा। स्वच्छ वातावरण होगा। 

 कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के घर रामनगर तक पीएनजी स्टेशन लगाएंगे। इसके लिए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने प्रयास किया है।

 

पीएनजी कनेक्शन पर खत्म हो जाएगी एलपीजी सब्सिडी

Dharmendra pradhan came varanasin and wath CNG PNG facility
हरिश्चन्द्र घाट पर गैस शवदाह गृह का निरीक्षण करते धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएनजी कनेक्शन मिलने पर एलपीजी पर मिलने वाली सब्सिडी खत्म हो जाएगी। एलपीजी कनेक्शन बरकरार रखना चाहते हैं तो  रख सकते हैं। केंद्रीय मंत्री ने पेट्रोल-डीजल के दाम पर कहा कि फिलहाल अभी दाम स्थिर हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ ही पेट्रो पदार्थों के दाम भी घटते-बढ़ते रहते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम कम होगा तो यहां भी कम हो जाएगा।

होटल में पीएनजी पर बनी रोटी मंत्री ने खाई
नदेसर स्थित एक होटल में जहां केंद्रीय मंत्री ने बैठक की थी। वहीं होटल में पीएनजी की आपूर्ति देखी। किचेन में पीएनजी पर बनी रोटियां मंत्री के अलावा अन्य लोगों ने भी खाईं।

हरिश्चंद्र घाट पर होगा संस्कार धाम
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हरिश्चंद्र घाट पर संस्कार धाम बनाया जा रहा है। यह काफी सस्ता और इनवायरमेंटल फ्रेंडली होगा। यहां अभी इलेक्ट्रिक से शव जलाए जाते थे उन्हें गैस में कंवर्ट किया जा रहा है। एक शव को जलाने पर 500 रुपये का खर्च आएगा।

बिजली से शव दाह करने वालों से भी पांच सौ वसूला जाता है जिसमें समय एक घंटे लगता था लेकिन बिजली का खर्च एक शव को जलाने में 12 सौ रुपये आता था। शवदाहगृह शुरू होने के बाद छह महीने तक गेल इसे संचालित करेगा। इसके बाद नगर निगम को शवदाहगृह चलाने की जिम्मेदारी दे दी जाएगी।

ऊर्जा गंगा योजना के कार्यों का किया निरीक्षण

Dharmendra pradhan came varanasin and wath CNG PNG facility
शिवपुर, हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह गृह और डीरेका में पीएनजी सुविधाओं को देखा। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को काशी में चल रहे प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा योजना के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पीएनजी, सीएनजी और प्राकृतिक गैस संबंधी विकास कार्यों का जायजा लिया। 

शिवपुर में गैस स्टेशन, हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह गृह और डीरेका में पीएनजी सुविधाओं को देखा। साथ ही, डीरेका में संभावित कार्य स्थल डीरेका मैदान को भी देखा। डीरेका गेट पर स्थित सीएनजी स्टेशन का भी निरीक्षण किया।

इसके बाद गेल व पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों के साथ ही जिला प्रशासन, नगर निगम और वीडीए अधिकारियों के साथ नदेसर स्थित होटल में बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।

हरिश्चंद्र घाट पर मंत्री ने गैस से शवदाह होने वाली योजना की जानकारी ली। एक यूनिट बनकर तैयार हो गई है जबकि एक यूनिट इसी महीने तैयार हो जाएगी। प्रत्येक यूनिट को बनाने में 25-25 लाख रुपये का खर्च है। 

मंत्री ने शवदाहगृह के ऊपर से ही बाबा मशान नाथ का दर्शन कर हरिश्चंद्र घाट पर जलते शव से उठ रहे धुएं से प्रदूषण पर भी चर्चा की। शवदाहगृह के रखरखाव के साथ ही पेंट करवाने का निर्देश दिया।

हरिश्चंद्र घाट पर पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री ने काशी से ही ऊर्जा गंगा की शुरुआत की थी और अगले दौरे में पीएम इसका लोकार्पण करेंगे। यहां उज्ज्वला योजना के तहल 70 हजार कनेक्शन दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed