{"_id":"671101e881bbbf3f60046306","slug":"dharm-yudh-continue-to-protect-sanatan-dharma-mahant-raju-das-in-kashi-met-shankarpuri-and-ajay-sharma-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: 'सनातन धर्म की रक्षा के लिए जारी रहेगा धर्मयुद्ध', काशी में बोले महंत राजू दास; शंकरपुरी से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 'सनातन धर्म की रक्षा के लिए जारी रहेगा धर्मयुद्ध', काशी में बोले महंत राजू दास; शंकरपुरी से मिले
Thu, 17 Oct 2024 05:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:54 PM IST
सार
Varanasi News: अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी के साथ महंत राजू दास और अजय शर्मा ने काफी देर तक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
महंत राजू दास से बातचीत करते अजय शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए धर्मयुद्ध जारी रहेगा। धर्मरक्षकों की मदद के लिए अन्नपूर्णा मंदिर व मठ हमेशा तत्पर है। श्रद्धा भक्ति में किसी भी तरह का कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सनातन धर्म में आई विकृतियों को दूर करने के लिए हर प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
वह बुधवार को मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। महंत ने सनातन रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा को सम्मानित किया और उनकी लड़ाई में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने अजय शर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन
महंत शंकर पुरी ने कहा कि धर्म नगरी में वही जिंदा है जिसका धर्म जीवित है। वहीं, हनुमान गढ़ी मंदिर अयोध्या के महंत राजू दास भी बुधवार को बनारस पहुंचे। उन्होंने अजय शर्मा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन
महंत ने प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा से मुलाकात के दौरान धर्म रक्षा का आह्वान किया और कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए धर्मयुद्ध फिर से शुरू होगा। उन्होंने अजय शर्मा से जल्द से जल्द स्वस्थ होने और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।