फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dhaba owner son kidnapped kidnapper phone called to father demand three lakhs ransom in varanasi

वाराणसी: ढाबा संचालक के बेटे का नौकर ने किया अपहरण, फोन कर बोला- बच्चे की सलामती चाहते हो तो तीन लाख भेज दो

Wed, 08 Sep 2021 05:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 08 Sep 2021 05:07 PM IST
सार

वाराणसी में ढाबा संचालक के मासूम बेटे का अपरहण हो गया। सुबह संचालक के पास फोन आया तो उस पर बेटे के रोने की आवाज सुनाई दी। उसने कहा कि वह कहीं जंगल में है।

विज्ञापन
Dhaba owner son kidnapped kidnapper phone called to father demand three lakhs ransom in varanasi
पिता के साथ बच्चा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय स्थित ढाबा संचालक के अपहरण हुए बेटे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। तो वहीं ढाबे पर काम करने वाले अपहरणकर्ता नौकर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 25,000 रुपये का इनाम दिया गया है।

विज्ञापन


मोहनसराय निवासी अशोक कुमार गौड़ का मोहनसराय में श्रीकृष्ण अंश ढाबा है। छह साल का बेटा यश कुमार अपने दादा मंगला प्रसाद गौड़ के पास मंगलवार रात में सोया था। बुधवार सुबह जब मंगला उठे तो देखा कि बच्चा पास में नहीं है परिजनों से पूछताछ की, लगा कि शायद किसी कमरे में सोने चला गया होगा। इसके बाद परिजनों ने आसपास तलाशना शुरू किया तो बच्चे का पता नहीं चला।
विज्ञापन


वहीं, ढाबा पर काम करने वाला नौकर प्रयागराज निवासी मदन लाल पटे भी गायब था। सभी को उसी पर शका था। परिजन बच्चे की खोजबीन में ही जुटे थे, तभी सुबह पिता अशोक के मोबाइल पर फोन आया। फोन पर रोते हुए बच्चे ने कहा कि बचा लीजिए, हम जंगल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने में फोन कट गया, 9 बजे सुबह दादा मंगला प्रसाद के मोबाइल पर फोन आया और अपहरणकर्ता ने तीन लाख रुपये की मांग की। उसने कहा कि सलामती चाहते हो तो 3 लाख रुपया दे दो।

अपहरण की खबर सुनते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई थी। पुलिस अधीक्षक ने क्राइम ब्रांच, सर्विलांस सेल और रोहनिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर बच्चे को बरामद करने का निर्देश दिया। टीमों ने जगह-जगह खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने गंगापुर से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed