{"_id":"5ed7dc498ebc3e90a83337bf","slug":"dgp-s-wife-made-police-family-aware-with-covid-19-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी की पत्नी ने कोविड-19 से पुलिस परिवार को जागरूक किया, बच्चों व महिलाओं में बांटा मास्क व सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी की पत्नी ने कोविड-19 से पुलिस परिवार को जागरूक किया, बच्चों व महिलाओं में बांटा मास्क व सैनिटाइज
Wed, 03 Jun 2020 10:52 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
थर्मल स्क्रीनिंग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा वाणी अवस्थी पत्नी हितेश चंद्र अवस्थी (डीजीपी उत्तर प्रदेश) बुधवार को गाजीपुर जनपद पहुंची। उन्होंने परिवार कल्याण केंद्र गाजीपुर की अध्यक्षा प्रीति सिंह पत्नी डा ओपी सिंह (एसपी) एवं सदस्य वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से बुधवार की शाम पुलिस लाइन में कोविड-19 के दृष्टिगत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों को कोरोना वायरस से बचाव एवं उचित व समुचित आहार के बारे में बताया गया। सभी को मास्क, सैनिटाइजर के प्रयोग के लिए जागरूक किया गया। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जीसी मौर्य के सहयोग से मेडिकल चेकअप कैंप का भी आयोजन हुआ। जिसमें पुलिस परिवार के बच्चों एवं महिलाओं का थर्मल स्क्रीनिंग एवं जांच कराया गया।
विज्ञापन
डाइटिशियन श्रीमती गुंजन ने पुलिस परिवार को समुचित आहार के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों को हैंड सैनिटाइजर, मास्क, ग्लब्स, साबुन का वितरण किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए सभी को जागरूक भी किया गया। इस पुलिस अफसरों की पत्नियों के साथ आवासीय परिसर की महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन