फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devrani-Jethani simultaneous selection of UPPCS, one Principal and second police officer

यूपी: देवरानी-जेठानी का यूपीपीसीएस में एक साथ चयन, एक बनी प्रधानाचार्य तो दूसरी पुलिस अफसर

Mon, 14 Sep 2020 05:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 14 Sep 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
Devrani-Jethani simultaneous selection of UPPCS, one Principal and second police officer
नमिता शरण। - फोटो : अमर उजाला

दृढ इच्छाशक्ति और लगन के बल पर बलिया जिले में सगी जेठानी व देवरानी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2018 की परीक्षा पास की है। देवरानी व जेठानी की सफलता से परिवार समेत गांव के लोग खुश हैं।

विज्ञापन

बलिया के सिकंदरपुर क्षेत्र के बनहरा निवासी डॉ ओम प्रकाश सिन्हा की दो बहुएं शालिनी श्रीवास्तव और नमिता शरण ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2018 की परीक्षा पास की है। ये दोनों सगी जेठानी व देवरानी हैं।
विज्ञापन



जेठानी शालिनी श्रीवास्तव पत्नी सौरभ सिन्हा का प्रधानाचार्य के पद पर चयन हुआ है, जबकि देवरानी नमिता शरण का पुलिस उपाधीक्षक के पद चयन हुआ है। वर्तमान में शालिनी वाराणसी के रामनगर स्थित राधाकिशोरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात हैं। इसके पहले वह बलिया के सहतवार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रजौली में अध्यापक के पद पर तैनात थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Devrani-Jethani simultaneous selection of UPPCS, one Principal and second police officer
शालिनी श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला

शालिनी ने बताया कि यूपीपीसीएस की परीक्षा में दूसरी बार में सफलता हासिल की। शिक्षा से एक दशक से जुड़ी हुई हूं। इसलिए मेरा फोकस बच्चियों की शिक्षा पर रहेगा। सरकार ने लड़कियों के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं, जिसका लाभ मिल रहा है।

नई शिक्षा नीति आने वाले दिनों में परिवर्तन लाएगी। शिक्षकों की मॉनिटरिंग व समय-समय पर ट्रेनिंग देनी होगी। शिक्षकों को अपने दायित्वों को समझना होगा। नमिता शरण पत्नी शिशिर कुमार सिन्हा वर्तमान में पति के साथ गोरखपुर में रह रही हैं। नमिता ने यूपीपीसीएस परीक्षा में 18वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने यह सफलता तीसरी बार में अर्जित की है।

इसके पहले नमिता का बिहार में वर्ष 2016 में जिला प्रोबेशन अधिकारी के पद पर चयन हुआ था। उन्होंने छह माह हाजीपुर में ट्रेनिंग भी की और सीवान में नियुक्त मिली। इसी बीच उप्र में वर्ष 2017 में जिला खाद्य विपणन अधिकरी के पद पर चयन हो गया। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन अभी तक 2017 की परीक्षा का नियुक्ति पत्र नहीं आया है।

इस बीच यूपीपीसीएस 2018 में पुलिस उपाधीक्षक के पद चयन हो गया। वह पुलिस उपाधीक्षक का पद ज्वाइन करेंगी और महिलाओं व समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की कोशिश करेंगी। इसके अलावा पुलिस व आमजन के बीच की दूरी को मित्रवत संबंध में बदलने का प्रयास भी करेंगी। दोनों ने सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ ही सास-ससुर व पति को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed