{"_id":"67b9c55b3c231b64e704b389","slug":"devotees-will-get-facilities-on-mahashivratri-district-collector-and-police-commissioner-arrived-markandey-ji-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : महाशिवरात्रि पर भक्तों को मिलेगी सुविधा, जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर पहुंचे मार्कण्डेय महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : महाशिवरात्रि पर भक्तों को मिलेगी सुविधा, जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर पहुंचे मार्कण्डेय महादेव
Sat, 22 Feb 2025 06:08 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 22 Feb 2025 06:08 PM IST
सार
महाशिवरात्रि पर इस बार भारी संख्या में भक्तों की आवक का अनुमान है लिहाजा प्रशासनिक तैयारियां भी जोरों पर हैं। सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासनिक अमला मार्कण्डेय महादेव मंदिर की ओर पहुंचा। तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
मार्कण्डेय धाम में प्रशासनिक अमला
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जिलाधिकारी एस राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल,अपर पुलिस कमिश्नर डॉ एस चिनप्पा ने महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर मार्कण्डेय महादेव मंदिर का अवलोकन कर मातहतों को निर्देशित भी किया।सभी अधिकारियों ने मंदिर के आसपास के क्षेत्र,महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेला क्षेत्र और घाट का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा और मंदिर के गोस्वामी समाज के लोगों से बात कर यहां की समस्याएं जानी।
विज्ञापन
मार्कंडेय मंदिर के आसपास की क्षेत्रों की मल्टीपल साफ सफाई के लिए डीपीआरओ को सफाई कार्मिकों और सुपरवाइजर्स की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए।मंदिर परिसर और गेट के बाहर महिला पुलिस कर्मियों और मंदिर प्रबंधन समिति को अपने वालंटियर की तैनाती के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
मंदिर के बाहर जिगजैग बैरिकेटिंग और श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के मद्देनजर निर्माणाधीन सड़क एवम अन्य खराब मार्गों पर राबिश गिराकर समतलीकरण कार्य कराने के निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिए गए।घाट पर डीप वाटर बैरिकेटिंग,जे टी लगवाने,चेंजिंग रूम,मोबाइल टॉयलेट और पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा घाट जल पुलिस चौकी स्थापित करने के निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं के जूते और चप्पल की सुरक्षा हेतु क्लॉक रूम/लॉकर रूम की व्यवस्था सुनिश्चित कराना।अतिरिक्त मजिस्ट्रेटों की तैनाती करने के निर्देश। इस मौके पर सीडीओ हिमांशु नागपाल, एडीएम विपिन कुमार,डीसीपी चंद्रकांत मीणा,अपर नगर आयुक् सविता यादव , एसडीएम सार्थक अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।